
जमशेदपुर।
जुगसलाई थाना क्षेत्र में गौरीशंकर रोड की रहनेवाली एक वृद्धा के जलने से मौत हो गई है।मृत महिला का नाम गणेशी देवी के रुप मे की गई है। वह गौरीशंकर रोड के रहने वाले चन्द्रशेखर के घर मे कई वर्षो से काम करती थी। वही पुलिस ने शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए एम जी एम अस्पताल भेज दिया है। और मामले की छानबीन कर रही है।


इस सबंध में चन्द्रशेखन ने बताया कि मृतक वृद्धा कई वर्षो से उसके घर मे कामं करती थी. हाल ही के दिनो मे वृद्द हो जाने के कारण काम छोड़ दी थी लेकिन इनका रहना हमारे आवास मे ही था । आज सुबह घऱ मे रखे ढिबरी अचानक बिस्तर मे गिर जाने के बाद उस बिस्तर मे आग लग गई। जब तक हमलोग जाकर आग पर काबू पाते तब तक यब बूरी तरह झुलस चुकी थीय़। इसे उठाकर हमारे परिवार के लोगो ने एम जी एम अस्पताल लाया। जहां डॉक्टरो ने इसे मृत घोषित कर दिया।

