मानगो गोल चक्कर पर लड्डू वितरण
जमशेदपुर। बुधवार को मानगो गोल चक्कर पर देश के तीन राज्यों (मध्यप्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़) में कांग्रेस पार्टी की शानदार जीत दर्ज करने की खुशी में मानगो प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष बबलू नौशाद के नेतृत्व में ढोल बाजा और आतिशबाजी के साथ खुशियां मनायी गयी और आम लोगों के बीच लड्डू वितरण किया गया।
इस अवसर पर कांग्रेस जिला अध्यक्ष विजय खान समेत अन्य कांग्रेसियों ने कहा कि महंगाई, बेरोजगारी, मजदूर और किसान विरोधी भाजपा की नीतियां ही भाजपा की हार की जिम्मेदार है। देश की जनता ने दोबारा कांग्रेस को चुना है। ये जीत संविधान, धर्मनिरपेक्षता एवं लोकतंत्र की जीत है।
मौके पर उपाध्याक्ष आमिर सोहेल, अल्पसंख्यक कांग्रेस पार्टी के उपाध्यक्ष इंजीनियर शौकत अली, रईस शेख, नौशाद, अखिलेश यादव, जितेंद्र प्रसाद, बलदेव सिंह, एहतेशाम खान, इरशाद अहमद खान, शमशेर आलम, शहरयार, राजा, मोहित, अफसर आदि शामिल थे।




