
जमशेदपुर।


पूर्व विधायक और भाजपा के तेज़तर्रार प्रदेश प्रवक्ता कुणाल षाड़ंगी के हस्तक्षेप से टाटा मुख्य अस्पताल ने मरीज का 41 हज़ार रुपये का अस्पताल बिल माफ़ किया है। गोलमुरी नामदा बस्ती के निवासी मंटुन सिंह विगत कुछ दिनों से टीएमएच में इलाजरत थीं।इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।ज्यादा बिल हो जाने के कारण टीएमएच प्रबंधन शव को छोड़ने से इंकार कर दिया। उनका कुल बिल 60 हज़ार रुपये हो गये थें। परिजनों ने कुल 19000 रु का बिल जमा किये थे और शेष राशि भुगतान करने में असामर्थ्य थें। परिजनों ने सहयोग के लिए पूर्व विधायक कुणाल षाड़ंगी से हस्तक्षेप का आग्रह किया। उन्होंने मृतक के परिजनों की की वित्तीय स्थिति पर संवेदनशीलता दिखाते हुए अस्पताल प्रबंधन से सहानुभूति पूर्वक विचार करने का आग्रह किया। अस्पताल प्रबंधन ने 41 हज़ार रुपये का शेष बिल माफ़ कर दिया। परिजनों ने पूर्व विधायक और भाजपा प्रवक्ता कुणाल षाड़ंगी के प्रति आभार जताया है।

