
जमशेदपुर।


आज युवा जद यू के कार्यकर्ताओं ने जमशेदपुर उपायुक्त को स्थानीय टाटा पावर व न्यूवोको विस्टा द्वारा प्रदूषण फैलाने व पर्यावरण को दूषित करने वृक्ष काटने जैसे समस्या को जांच कर कानूनी करवाई की मांग की गई आपको बता दे टाटा पावर अपने चिमनियों से प्रदूषण फैलाता है और आसपास के बस्तियों मे सी एस आर के तहत कुछ काम भी नहीं करती है और लोगों को कई तरह के बीमारियाँ भी हो रही है वही दूसरी और इन कंपनी के कारण भारी वाहनों से सड़कों की स्थिति जर्जर व लोगों को परेशानी का सामना करना पर रहा है और प्लांट विस्तारीकरण के नाम पर वृक्षों को काटा जा रहा है प्रदेश सचिव अजय कुमार ने कहा परोसी राज्य बिहार जहा जल जीवन हरियाली जैसे कार्यक्रम चला रही वही झारखंड सरकार इस पर ध्यान नहीं दे रही प्रधान महासचिव कौशल कुमार सिंह ने उपायुक्त से इस मामले की जांच कराने की मांग की है साथ मे अभिषेक गुप्ता प्रवीण कर्ण रिंकू मानव सन्नी मौजूद रहे

