
जमशेदपुर।


पूर्वी सिहभूम जिला के पटमदा प्रखंड विकास पदाधिकारी श्री शंकराचार्य समद द्वारा आज कुमीर पंचायत के बरूबेड़ा गाँव में चल रहे मनरेगा योजना SCT का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के क्रम में आसपास के क्षेत्र में नाला पुनर्जीवन एवं TCB योजना लेने के लिए स्थल चयन भी किया गया। प्रखंड विकास पदाधिकारी द्वारा रोज़गार सेवक को 17 जुलाई तक योजना का अभिलेख तैयार करने का निदेश दिया गया है। इस दौरान आम बागवानी योजना का भी निरीक्षण किया गया। कुमीर पंचायत में कच्चा नाली निर्माण का एक योजना का चयन किया गया। प्रखंड विकास पदाधिकारी द्वारा पंचायत में मनरेगा योजना की संख्या को बढ़ाते हुए अधिक से अधिक प्रवासी मजदूरों को रोज़गार देने का निदेश दिया गया। इस अवसर पर प्रखण्ड कार्यक्रम पदाधिकारी श्री अजय कुमार और जे ई श्री राजेश राउत तथा अन्य उपस्थित थे।

