जमशेदपुर। पूर्वी सिहभूम जिले के घाटशिला प्रखंड विकास पदाधिकारी संजय कुमार दास की अध्यक्षता में आज प्रखंड परिसर स्थित धरामबहाल पंचायत मंडप में साप्ताहिक बैठक किया गया। इस दौरान प्रखंड विकास पदाधिकारी द्वारा सभी उपस्थित कर्मचारियों से प्रखंड अंतर्गत संचालित योजनाओं की पंचायत वार समीक्षा की गई –
पीएम आवास – सभी पेंडिंग आवासों को जल्द से जल्द पूर्ण करवाने का निर्देश दिया गया, सभी एसटी, एससी कोटे के लोगों का आवास प्रायोरिटी लेवल पर होना है, सभी प्राप्त रिकॉर्ड के आवास का रजिस्ट्रेशन, जिनका आवास का रिकॉर्ड अभी तक रिकॉर्ड नहीं आया जल्द से जल्द रिकॉर्ड जमा कर आवास रजिस्ट्रेशन कराना है, जिओ टैग, पेंडिंग ग्राम सभा आदि से संबधित आवास के कार्यों का निस्पादन जल्द से जल्द किया जाना है।
मनरेगा – सभी पंचायतों में जितने भी गांव है उनमें मनेरगा के 5 योजनाओं को लिया जाना है और 5 योजना का से कम प्रति दिन चलानी है जिन गांव में 5 योंजना अवि तक नहीं ली गई है उनको यथासिग्रह 5 योजनाएं चलाने का निर्देश दिया गया। छुटे हुए प्रवासियों का जॉब कार्ड बनाना सुनिश्चित हो, हर गांव में एक आम बागवानी की योजना लेनी है । जो योजना पूर्ण हो चुकी हो उसे क्लोज करने,नाडेप निर्माण,शोक पिट निर्माण, बिरसा हरित ग्राम , नीलांबर पीताम्बर जल समृध्दि , वीर सहिद्द पोटो हो खेल योजना योजना से संबंधित योजनाओं को भी वैसे छुटे पंचायतों में लिया जाना है जहां अभी तक इन्हें नहीं लिया गया। इसके अलावा सभी मजदूरों को नियमित भुकतान किए जाने सम्बन्धी निर्देश दिए गए।
14 वे एवम् 15 वे बित्त आयोग -14 वे वित आयोग से संबंधित सभी पेंडिंग कार्यों का निपटान कर लिया जाना है , इसके अलावा 15 वे वित आयोग के संबंध में महत्वपूर्ण दिशनिर्देश दिया गया।
इस दौरान अनुपस्थित कर्मीयों का बेतन रोकने का आदेश दिया गया एवम् उपस्थित कर्मियों को अपने अपने कार्यों का निस्पादन निर्धारित समय में पूर्ण कर प्रतिवेदन कार्यालय को जमा करने संबंधित निर्देश दिए गए , एवम् सख्त हिदायत देते हुए कहा गया कि कार्यों में लापरवाही बरतने वाले कर्मियों पर जवाबदेही तय की जाएगी।
बैठक में प्रखंड कृषि पदाधिकरी पतित पावन घोष, दिलीप कुमार बारीक , बीपीओ राजेश श्रीवास्तव, अमित कुमार, ए ई संतोष कुमार, जे ई शशि शेखर, गौरव राज गुप्ता, हिरानमय मंडल, बबलू सोरेन, बिप्लप महतो, सहित अन्य कर्मी उपस्थित थे।



