
*गरीबों के लिए ‘फरिश्ता’ हैं डॉक्टर सिद्धू : मंगल कालिंदी*
आज डाॅक्टर्स डे के अवसर पर
सत्तारूढ़ दल के सचेतक सह जुगसलाई विधायक मंगल कालिंदी ने गरीबों के मसीहा के नाम से प्रसिद्ध 84 वर्षीय डॉ. सिद्धू को मौके पर शॉल और गुलदस्ता देकर सम्मानित किया.डाॅक्टर केएस सिद्धू के सोनारी स्थित आवास पर 56 वर्षों से निस्वार्थ भाव से कोल्हानवासियों की सेवा कर रहे डॉ. सिद्धू को विधायक ने सम्मानित करते हुए कहा कि आज पूरे देश को ऐसे ही चिकित्सकों की जरूरत है.श्री कालिंदी ने कहा कि डाॅक्टर सिद्धू के चलते पूरे कोल्हान के बहुत से गरीब मरीजों की जान बची है.मैं सरकार से मांग करूंगा कि डाॅक्टर साहब को राज्य स्तर से भी सम्मानित किया जाए.
डाॅक्टर सिद्धू ने विधायक को रोगप्रतिरोधक दवा का पैकेट भी दिया.उन्होने कहा कि मंगल कालिंदी आज विधायक होने के बावजूद लोगों से एक आम आदमी की तरह ही मिलते जुलते हैं और उनकी सेवा में 24 घंटे तत्पर हैं.आज विधायक के साथ साथ निखार सबलोक और सरबजोत भाटिया भी मौजूद थे.



