
जमशेदपुर।


पूर्व विधायक सह भाजपा युवा नेता कुणाल सारंगी ने आज घाटशिला में आभूषण, कपड़ा और जूते दुकानदारों के साथ की बैठक। झारखंड में लॉकडाउन खुलने के बाद भी कई महीने तक कपड़ों, जूतों और आभूषणों की दुकानों को खोलने की अनुमति नहीं दी गई थी। कुछ दिनों पहले राज्य सरकार ने जिला मुख्यालय में कपड़ो व जूतों की दुकानों को खोलने की अनुमति दी है लेकिन अनुमंडल के विभिन्न छोटे बड़े कस्बों और घाटशिला मुसाबनी , जादूगोड़ा जैसी जगहों पर अब भी अनुमति नहीं दी गई है। इस मुद्दे को लेकर आज घाटशिला में श्री शिवरतन अग्रवाल के अध्यक्षता में एक बैठक हुई। बैठक में भाग लेने के बाद *कुणाल सारंगी* ने दूरभाष पर राज्य के मुख्य सचिव सुखदेव सिंह से इस मसले पर बात की। पूर्व विधायक ने कहा कि इधर सरकार लोगों को यथासंभव कम यात्रा करने को कह रही है लेकिन त्योहारों और पारिवारिक कार्यक्रमों के लिए लोगों को छोटी सी ख़रीदारी के लिए भी ज़िला मुख्यालय जाने पर मजबूर कर रही है।
➡️ नियमों का पालन करके दुकान खोलने को तैयार व्यवसायों को अनुमति नहीं देकर अनुमंडल के सैकड़ों लोग जो इस व्यापार से जुड़े हैं उनकी ओर उदासीनता का रवैया अपना रही है। सरकार No trial, No exchange, No return की नीति के अलावा social distancing व hand washing समेत ग्राहकों की सुरक्षा के लिए जो नियम बनाएगी उसका पालन करने को ये तैयार है।
इसलिए घाटशिला, बहरागोड़ा, डुमरिया, जादूगोड़ा, मूसाबनी, चाकुलिया जैसी जगहों पर कपड़े जूते और आभूषणों की दुकानें खोलने की अनुमति अविलंब सरकार को देनी चाहिए।
➡️मुख्य सचिव ने पूर्व विधायक को आश्वस्त किया कि निश्चित रूप से इस मामले को देखकर राज्य सरकार जल्द ही निर्णय लेगी।
इसमे मुख्य रूप से आनंद अग्रवाल,आनंद गोयल,साजिद, लटन वर्मा,सुशिल बंसल,बजरंग अग्रवाल,मुन्ना कर्मकार,अमित बंसल,सल्लू खान, व हेमन्त नारायण द्वेव उपस्थित रहे।।

