
जमशेदपुर।


कुछ दिन पहले चाकुलिया प्रखण्ड के कालापथर गाँव की ज्योति रानी ओझा को आग से जल जाने के कारण TMH में दाखिला किया गया था । काफी कौशिशों के बावजूद भी डॉक्टरों ने उन्हें बचा नही पाये, और उनकी मृत्यु हो गई ।इलाजरत कुल 78000 रुपये का बिल TMH में हुआ था । इस लॉक-डाउन की घड़ी में कुछ दिन पहले ही टीम कुणाल सदस्या चांदनी श्रीनिवासन ने उनके पिता रतन ओझा को निजी खर्च पर फ्लाइट द्वारा केरल से जमशेदपुर लायी थी , ताकी वे अपने बेटी की इलाज साथ मे रहकर करा सके । आज कुणाल षडंगी तथा चाँदनी श्रीनिवासन TMH पहुंचकर उनके पिता से मिले , कुणाल षडंगी ने TMH प्रवन्धन से वार्ता कर वकाया 21000 रुपया माफ करवाकर मृत शरीर को परिवार को सुपुर्द करवाये। चाँदनी श्रीनिवासन ने उनके पिता को आर्थिक सहयोग भी की, और आगे भी यथासंभव सहयोग की बात कही

