
जमशेदपुर।बागबेड़ा कॉलोनी रोड नंबर 1 धर्मस्थल शंख बाबा मंदिर एवं मजारी बाबा मस्जिद के बीच जाने वाले सड़क पर गंदगी के अंबार से बागबेड़ा की जनता त्रस्त है। सुबोध झा अध्यक्ष बागबेडा महानगर विकास समिति सह भाजपा नेता के अगुवाई में आज बागबेड़ा क्षेत्र में गंदगीयों के अंबार का निरीक्षण किया गया और निर्णय लिया गया है। कि जिला प्रशासन और सरकार अभिलंब साफ सफाई कराए नहीं तो बड़े पैमाने पर जन आंदोलन करने को बाध्य होगी बागबेड़ा क्षेत्र की जनता। दीपू पांडे ने कहा मरे हुए जानवर और जीव जंतु लाकर फेंक दिए जाते हैं जो बदबू दे रही है और जनता का रहना दुर्लभ हो गया है। फुलेन्द्र मिश्रा ने कहा बागबेड़ा कॉलोनी और बागबेड़ा क्षेत्र के एवं सब्जी वालों का गंदगी का अंबार वायरलेस मैदान और शंख बाबा मंदिर और मजारी बाबा मंदिर और मस्जिद के बगल में गंदगी के अंबार से इस क्षेत्र का वातावरण दूषित हो गया है जिला प्रशासन अभिलंब साफ सफाई करा कर यहां की जनता को स्वच्छ वातावरण देने का कार्य करें अन्यथा हम सभी सुबोध झा के अगुवाई में धरना प्रदर्शन घेराव करेंगे । रवि साहू, शंकर अग्रवाल, कार्तिक कुमार, रंजन श्रीवास्तव, संजय प्रसाद, कल्लू रजक, राजकुमार महतो, ओम प्रकाश शर्मा आदि शामिल थे।


