Close Menu
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Facebook X (Twitter) Instagram
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
Facebook X (Twitter) Instagram
  • होम
  • देश-विदेश
  • बिहार
    • पटना
    • दंरभगा
    • भागलपुर
    • मधुबनी
    • मधेपुरा
    • शेखपुरा
    • सहरसा
    • सुपौल
    • अररिया
    • अरवल
    • औरंगाबाद
    • कटिहार
    • किशनगंज
    • कैमुर
    • खगड़िया
    • गया
    • गोपालगंज
    • जमुई
    • जहानाबाद
    • नवादा
    • नालंदा
    • पश्चिम चंपारण
    • पूर्णियां
    • पूर्वी चंपारण
    • बक्सर
    • बाँका
    • भोजपुर
    • मधेपुरा
    • मुंगेर
    • मुजफ्फरपुर
    • रोहतास
    • लखीसराय
    • वैशाली
    • शिवहर
    • शेखपुरा
    • समस्तीपुर
    • सहरसा
    • सारन
    • सीतामढी
    • सीवान
  • झारखंड
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • हजारीबाग
    • कोडरमा
    • दुमका
    • सरायकेला-खरसांवा
    • चतरा
    • गढ़वा
    • पलामू
    • लातेहार
    • खुंटी
    • गिरीडीह
    • गुमला
    • गोड्डा
    • चाईबासा
    • जामताड़ा
    • देवघर
    • धनबाद
    • पाकुड़
    • रामगढ
  • ओडिशा
    • रायगडा
    • संबलपुर
    • सुंदरगढ़
    • सुबर्णपुर
    • जगतसिंहपुर
    • जाजपुर
    • झारसुगुडा
    • ढेंकनाल
    • देवगढ़
    • नबरंगपुर
    • नयागढ़
    • नुआपाड़ा
    • पुरी
    • बरगढ़
    • बलांगीर
    • बालासोर
    • बौद्ध
    • भद्रक
    • मयूरभंज
    • मलकानगिरी
  • राजनीति
  • विशेष
  • युवा जगत
  • स्वास्थ्य
  • अन्य
    • साक्षात्कार
    • मनोरंजन
    • खेल-जगत
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Home » रांची -ऐतिहासिक उपलब्धियों भरा रहा है मोदी सरकार 2.0 का पहला वर्ष : रघुवर दास
Top Stories

रांची -ऐतिहासिक उपलब्धियों भरा रहा है मोदी सरकार 2.0 का पहला वर्ष : रघुवर दास

BJNN DeskBy BJNN DeskJune 10, 2020No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Copy Link

रांची।
मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल का पहला वर्ष भी ऐतिहासिक उपलब्धियों से भरा रहा है। इस दौरान सदियों से लटके कई महत्वपूर्ण निर्णय हुए हैं। उक्त बातें पूर्व मुख्यमंत्री श्री रघुवर दास ने कही। वे मोदी सरकार की उपलब्धियों को घर-घर तक पहुंचाने के लिए आयोजित धुर्वा मंडल में व्यक्तिगत संपर्क अभियान की शुरुआत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि
पिछले एक साल में मोदी सरकार ने जम्मू कश्मीर से धारा 370 को समाप्त कर इसे भारत का अभिन्न अंग बनाया। वहीं मुस्लिम बहनों के लिए अभिशाप बने ट्रिपल तलाक को गैरकानूनी बनाकर सभी मां बहनों को सम्मान के साथ जीने का अवसर दिया। देश के असंख्य लोगों की आस्था से जुड़े भगवान श्री राम के भव्य मंदिर के निर्माण का रास्ता भी मोदी सरकार के कार्यकाल के दौरान ही खुल पाया। इसके अलावा धार्मिक रूप से प्रताड़ित लोगों के लिए सीएए के तहत भारत में शरण देने का मार्ग प्रशस्त किया।
श्री रघुवर दास कहा की कोरोना के दौरान भी केंद्र सरकार के नेतृत्व मे भारत ने दुनिया को राह दिखाई है। देश को आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्रधानमंत्री जी ने 20 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा का आर्थिक पैकेज घोषित कराया, जो रोजगार, कृषि, युवाओं, महिलाओं के लिए सहायक साबित हो रहा है। लॉक डाउन के दौरान 80 करोड़ से ज्यादा लोगों को 5 माह का अनाज निशुल्क उपलब्ध कराया जा रहा है। स्वयं सहायता समूह से जुड़ी महिलाओं के खाते में ₹500, किसानों के खाते में ₹2000 भेजे जा चुके हैं। 8 करोड़ महिलाओं को तीन गैस सिलेंडर निशुल्क दिए गए। मोदी जी के नेतृत्व में स्वदेशी को बढ़ावा दिया जा रहा है। वोकल फोर लोकल नारे के साथ देश में स्थानीय उत्पादों की खरीद को बढ़ावा दिया जा रहा है। पिछले छह वर्ष के दौरान देश की सुरक्षा के लिए सर्जिकल और एयर स्ट्राइक हो मोदी सरकार ने देश की सुरक्षा से समझौता नहीं किया। इसी प्रकार वन नेशन वन टैक्स के तहत पूरे देश में जीएसटी लागू कराया नौजवानों के लिए मुद्रा लोन, स्टार्टअप और स्टैंड अप इंडिया योजना शुरू की गई। हर घर तक जल पहुंचाने के लिए जल शक्ति मंत्रालय का गठन किया गया। हाल ही में एक देश एक राशन कार्ड की घोषणा की गई, जिसके तहत कोई भी व्यक्ति देश के किसी भी कोने में अपने राशन कार्ड से राशन ले सकेगा।
श्री रघुवर दास ने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे कोरोना में सामाजिक दूरी का ख्याल रखते हुए घर घर जाकर लोगों तक मोदी सरकार की उपलब्धियां पहुंचाये। एक साथ दो ही कार्यकर्ता जाएं। भीड़ भाड़ न लगे इसका भी विशेष ध्यान रखें। कार्यक्रम में भाजपा नेता विनय जायसवाल, धुर्वा मंडल अध्यक्ष श्री धनजंय सिंह, पार्षद वेद प्रकाश सिंह, आनंदमूर्ति सिंह, सुचिता रानी राय, दीपक लोहरा, अभय झा, अमर आर्या, वीणा मिश्र समेत अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

Related Posts

JAMSHEDPUR NEWS: बिष्टुपुर में झारक्राफ्ट के नए इम्पोरियम का शानदार उद्घाटन, उद्योग मंत्री संजय प्रसाद यादव ने कहा- ‘वोकल फॉर लोकल’ को मिलेगी नई उड़ान

May 11, 2026

South East Central Railway :नागपुर रेल मंडल में RPF की बड़ी स्ट्राइक, ‘डॉग सिकंदर’ की मदद से AC कोच से पकड़ाया गांजा, 34 लाख के माल के साथ 4 तस्कर अरेस्ट

May 11, 2026

Indian Railways News :पूर्वांचल को रेलवे की बड़ी सौगात! दोहरीघाट-औड़िहार पैसेंजर ट्रेन शुरू, जल्द मिलेगी दिल्ली के लिए नई एक्सप्रेस ट्रेन

May 11, 2026
Facebook X (Twitter) Pinterest Instagram YouTube Telegram WhatsApp
© 2026 BJNN. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.