Close Menu
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Facebook X (Twitter) Instagram
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
Facebook X (Twitter) Instagram
  • होम
  • देश-विदेश
  • बिहार
    • पटना
    • दंरभगा
    • भागलपुर
    • मधुबनी
    • मधेपुरा
    • शेखपुरा
    • सहरसा
    • सुपौल
    • अररिया
    • अरवल
    • औरंगाबाद
    • कटिहार
    • किशनगंज
    • कैमुर
    • खगड़िया
    • गया
    • गोपालगंज
    • जमुई
    • जहानाबाद
    • नवादा
    • नालंदा
    • पश्चिम चंपारण
    • पूर्णियां
    • पूर्वी चंपारण
    • बक्सर
    • बाँका
    • भोजपुर
    • मधेपुरा
    • मुंगेर
    • मुजफ्फरपुर
    • रोहतास
    • लखीसराय
    • वैशाली
    • शिवहर
    • शेखपुरा
    • समस्तीपुर
    • सहरसा
    • सारन
    • सीतामढी
    • सीवान
  • झारखंड
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • हजारीबाग
    • कोडरमा
    • दुमका
    • सरायकेला-खरसांवा
    • चतरा
    • गढ़वा
    • पलामू
    • लातेहार
    • खुंटी
    • गिरीडीह
    • गुमला
    • गोड्डा
    • चाईबासा
    • जामताड़ा
    • देवघर
    • धनबाद
    • पाकुड़
    • रामगढ
  • ओडिशा
    • रायगडा
    • संबलपुर
    • सुंदरगढ़
    • सुबर्णपुर
    • जगतसिंहपुर
    • जाजपुर
    • झारसुगुडा
    • ढेंकनाल
    • देवगढ़
    • नबरंगपुर
    • नयागढ़
    • नुआपाड़ा
    • पुरी
    • बरगढ़
    • बलांगीर
    • बालासोर
    • बौद्ध
    • भद्रक
    • मयूरभंज
    • मलकानगिरी
  • राजनीति
  • विशेष
  • युवा जगत
  • स्वास्थ्य
  • अन्य
    • साक्षात्कार
    • मनोरंजन
    • खेल-जगत
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Home » जमशेदपुर -जिले का पहला मरीज आज कोरोना संक्रमण से हुआ मुक्त
Top Stories

जमशेदपुर -जिले का पहला मरीज आज कोरोना संक्रमण से हुआ मुक्त

BJNN DeskBy BJNN DeskMay 27, 2020No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Copy Link

 

एक अन्य संक्रमित के नजदीकी संपर्क में आए व्यक्ति का भी रिपोर्ट नेगेटिव आने के बाद अस्पताल से किया गया डिस्चार्ज

उपायुक्त एवं वरीय पुलिस अधीक्षक ने गुलदस्ता देकर दोनों को किया विदा

कोरोना सरवाईवर ने स्वास्थ्यकर्मियों तथा जिला प्रशासन का जताया आभार

टीएमएच के कोविड वार्ड में भर्ती 1 कोरोना मरीज तथा एक अन्य संक्रमित के नजदीकी संपर्क में आए एक व्यक्ति की जांच रिपोर्ट नेगेटिव आने के बाद आज दोनों को अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया। वार्ड से बाहर आते ही दोनो का तालियों से स्वागत किया गया तथा उपायुक्त एवं वरीय पुलिस अधीक्षक द्वारा गुलदस्ता देते हुए हर्ष के माहौल में उन्हें घर के लिए विदा किया गया।

उपायुक्त श्री रविशंकर शुक्ला ने इस अवसर पर मीडियाकर्मियों को संबोधित करते हुए कहा कि कोरोना संक्रमित व्यक्ति के प्रति किसी भी प्रकार की नकारात्मक भावना हमें नहीं रखनी चाहिए। उन्होने कहा कि मीडिया के माध्यम से जिलेवासियों से अपील करना चाहूंगा कि जो भी लोग बाहर से आ रहे हैं उसकी सूचना जिला प्रशासन को अवश्य दें ताकि हम अपनी सर्विलांस टीम के माध्यम से उनकी मॉनिटरिंग कर सकें। बाहर से आने वाले लोगों से भी आग्रह है कि जिला प्रशासन के संस्थागत क्वारंटाइन सेंटर में रहने का प्रयास करें वहीं कोई अगर होम क्वारंटाइन में रहना चाहते हैं तो इसके नियमों का कड़ाई से अनुपालन करें। इस मौके पर उपायुक्त ने सभी चिकित्सक एवं स्वास्थ्य कर्मियों तथा जिला प्रशासन की पूरी टीम को शुभकामनाएं एवं बधाई दी।

वरीय पुलिस अधीक्षक श्री एम. तमिल वाणन ने कहा कि चिकित्सा एवं स्वास्थ्य कर्मियों की कड़ी मेहनत की बदौलत आज दोनों बिल्कुल स्वस्थ हैं। कोरोना सरवाईवर का जिला प्रशासन द्वारा आवश्यक सुविधाओं के साथ उचित तरीके से ख्याल रखा गया। जिले के सभी कोरोना संक्रमित के जल्द स्वस्थ होने की कामना करते हुए उन्होने कहा कि जिला प्रशासन का प्रयास है कि जल्द से जल्द सभी कोरोना संक्रमित स्वस्थ होकर अपने घर जा सकें। आज डिस्चार्ज किए जा रहे दोनों लोगों के घर के आसपास अगले 3-4 दिनों के लिए कंटेनमेन्ट जोन रहेगा।

मौके पर टीएमएच के जीएम डॉ. राजन चौधरी द्वारा होम क्वारंटाइन में रहने के दौरान क्या सावधानियां बरती जानी है इसकी जानकारी दोनों को दी गई। उन्होने मास्क एवं सैनिटाइजर का प्रयोग, सामाजिक दूरी का अनुपालन और स्वच्छता पर विशेष रूप से ध्यान देने की बात कही। उन्होने कहा कि दोनों लोग अब बिल्कुल स्वस्थ हैं। यह क्षण हमारे लिए खुशी की बात है। वहीं कोरोना सरवाईवर ने ईश्वर का धन्यवाद तथा चिकित्साकर्मियों एवं जिला प्रशासन का आभार जताते हुए कहा कि सभी के कड़ी मेहनत से आज हम स्वस्थ हुए हैं। संक्रमण मक्त हुए मरीज ने कहा कि उन्होने सकारात्मक सोच बनाए रखा जिससे कोरोना के खिलाफ लड़ाई में उन्हें सफलता मिली। उन्होंने जिलेवासियों से अपील करते हुए कहा कि कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव के लिए सबसे जरूरी है अपने घरों में रहना। कोविड-19 के विरुद्ध लड़ाई में जिला प्रशासन का सहयोग करें, अनावश्यक अपने घरों से बाहर नहीं निकलें।

इस अवसर पर सिविल सर्जन डॉ. महेश्वर प्रसाद, टाटा स्टील मेडिकल सर्विसेज के जीएम डॉ. राजन चौधरी तथा अन्य चिकित्सक उपस्थित रहे।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link
BJNN Desk
  • Website

आनंद किशोर बिहार झारखंड न्यूज़ नेटवर्क में कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। वे सामाजिक मुद्दों, जनहित और मानवीय संवेदनाओं से जुड़ी खबरों पर विशेष रुचि रखते हैं। आनंद का उद्देश्य कमजोर और जरूरतमंद लोगों की आवाज को सही मंच तक पहुंचाना है। वे निष्पक्ष, सरल और प्रभावशाली पत्रकारिता में विश्वास रखते हैं।

Related Posts

Jamshedpur News: विप्र फाउंडेशन पूर्वी सिंहभूम टीम गठित

July 26, 2026

Jamshedpur News: आग़ाज़ ने कारगिल के शहीदों को दी श्रद्धांजलि

July 26, 2026

Jamshedpur News: प्रयत्न संस्था ने बच्चों को बांटा भोजन

July 26, 2026
Facebook X (Twitter) Pinterest Instagram YouTube Telegram WhatsApp
© 2026 BJNN. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.