
बुधवार, जमशेदपुर: देशव्यापी लॉकडाउन के दौरान जमशेदपुर भाजपा के कार्यकर्ताओं ने पूरी निष्ठा एवं समपर्ण भाव से जरूरतमंदों की सेवा की है। पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के निर्देशानुसार विभिन्न मंडलों के भाजपा कार्यकर्ता मोदी आहार के रूप में प्रतिदिन लोगों को तैयार भोजन पैकेट व कच्चे राशन सामग्री का वितरण कर रहे हैं। बुधवार को भाजपा सोनारी मंडल के कार्यकर्ताओं ने भारत सेवा आश्रम के समीप एलआईसी कॉलोनी में आसपास निवास करने वाले करीब 100 जरूरतमंद परिवारों के बीच कच्चे राशन सामग्री का वितरण किया। इस अवसर पर भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष दिनेश कुमार शामिल रहे व लोगों को राशन सामग्री भेंट किया। उन्होंने बताया कि संकट की इस घड़ी में भारतीय जनता पार्टी एवं सामाजिक संगठनों ने लोगों की आवश्कताओं के मद्देनजर अतुलनीय कार्य किया है। कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं ने देश व मानवसेवा के लिए हमेशा ही अग्रिम पंक्ति में खड़े होकर योगदान दिया है।


इस दौरान जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार, सांसद प्रतिनिधि संजीव कुमार, जिला उपाध्यक्ष चितरंजन वर्मा, , दीपक पारीक, पप्पू सिंह, प्रशांत पोद्दार, किशोर साहू, हीरालाल रजक, शंभुराम, सुदीप चौधरी, लखविंदर कर्मकार, नारायण प्रसाद, डॉ देव कुमार, महावीर सिंह, खेलावन वर्मा, राजू पांडेय, राहुल भट्टाचार्य, मृत्युंजय महतो, चंचल सिंह, शंकर महतो, श्यामबिहारी लाल, विभीषण कर्मकार, प्रकाश शर्मा व अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।

