
*मेरे प्रयास ने रंग लाया स्पेशल ट्रेन टाटानगर रेलवे स्टेशन में भी रुकेगी।


रेल मंत्री श्री पीयूष गोयल जी द्वारा घोषित स्पेशल ट्रेनों की सूची में भुनेश्वर – नई दिल्ली स्पेशल ट्रेन जो टाटानगर होकर जाएगी ,इस ट्रेन का ठहराव टाटानगर में नहीं होने की सूचना से आज बड़ी संख्या में अभिभावकों एवं आम नागरिकों ने संपर्क कर इसका समाधान निकालने का आग्रह किया । मैने सर्वप्रथम इस संबंध में दक्षिण पूर्व रेलवे के जीएम से संजय कुमार महंती जी से बातचीत की । महाप्रबंधक ने इस संबंध में सीधे-सीधे अपनी असमर्थता जताई और कहा यह सारा मामला रेलवे बोर्ड का है और वे इसमें कुछ भी कर पाने में सक्षम नहीं है, इस संबंध में रेलवे बोर्ड से वार्ता करनी होगी ।मैने तत्काल *रेलवे बोर्ड के चेयरमैन श्री विनोद कुमार यादव जी* से फोन पर बातचीत की और उन्हें सूचित किया । जमशेदपुर और इसके आसपास के क्षेत्र से बड़ी संख्या में लोग यह मांग कर रहे है कि ट्रेन यहां पर रुकना चाहिए ताकि जो भी मरीज ,छात्र या प्रवासी मजदूर हैं उनका आवागमन सरल और सहज हो सके। पहले तो *चेयरमैन श्री यादव ने कहा कि इसका टाइम टेबल घोषित हो चुका है और इसमें परिवर्तन हुए अगली बार कर पाएंगे इस बार यह संभव
नहीं है ।मैने आग्रह किया कि वे एक प्रयास करके देखें । 10 मिनट के पश्चात चेयरमैन रेलवे बोर्ड का फोन आया जिसमें उन्होंने जानकारी दी कि उन्होंने इस संबंध में अनुमति दे दी है और टाटानगर रेलवे स्टेशन पर ट्रेन का ठहराव होगा* । इस पुनीत कार्य के लिए चेयरमैन एवं रेल प्रशासन के प्रति धन्यवाद एवं आभार जताया है । साथ ही आसपास के आम जनता से भी आग्रह किया है कि वे इसका लाभ उठावें। साथ ही अपना आरक्षण IRCTC की वेबसाइट (https://www.irctc.co.in/) आज शाम 4 बजे से शुरू होगी और वे इस सुविधा का लाभ ले सकते हैं।

