
जमशेदपुर।जमशेदपुर शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में फिलहाल लॉक डाउन मामले में फिलहाल कोई राहत नहीं मिलने वाली है जमशेदपुर में पूर्व की तरह लॉक डाउन रहेगा और इसके उल्लंघन करने वालों पर कानून संगत कार्रवाई की जाएगी उक्त बातें जमशेदपुर के उपायुक्त रविशंकर शुक्ला ने कही। उन्होंने लोगों से अपील की है कि लाक डाउन होने के कारण होने के कारण घरों से ना निकले अगर जरूरत पड़ने पर निकलते भी हैं तो सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें उन्होंने लोगों से अपील की कि एक बाइक में एक ही आदमी बैठे जबकि कारों में दो आदमी से ज्यादा ना बैठे हैं इसके अलावा जिसे पास निर्गत किया गया है वही अपने कामों को लेकर ही निकले।उन्होंने एक बार साफ तौर पर कह दिया है कि जमशेदपुर में फिलहाल किसी भी दुकान को खोलने का निर्देश नहीं दिया गया है और सड़क में निकलने वालों को घर चले जाने के लिए कहा है

