गम्हरिया
—–
राज्य सरकार की हिन्दू दमनकारी नीति के विरोध में सोमवार को विहिप तथा बजरंग दल कार्यकर्ताओं द्वारा गम्हरिया लाल बिल्डिंग चैक पर मुख्यमंत्री रघुवर दास का पुतला दहन किया गया। इससे पूर्व कार्यकर्ताओं द्वारा विहिप कोल्हान मंत्री भगवान सिंह के नेतृत्व में पुतला को लेकर एक विरोध जुलूस निकाला गया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि विगत एक वर्ष के दोरान राज्य के बोकारो, राँची, झरिया, चक्रधरपुर, जमशेदपुर आदि शहरों में हिन्दूओं पर हुए कार्रवाई से प्रतीत होता है कि राज्य सरकार हिन्दू विरोधी है। उन्हें झूठे मुकदमों में फँसाकर वगैर जाँच-पड़ताल किए ही जेल भेजा जा रहा है। सह अब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने जेल में झूठे मुकदमें में बन्द विहिप कार्यकर्ताओं को बाहर करने की मांग करते हुए जोरदार आन्दोलन की चेतावनी दिया। इस मोके पर रामवचन प्रसाद, अनिल कुमार सिंह, मिथिलेश सिंह, पिन्टू कुमार, रामयश तिवारी समेत काफी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।
