
जमशेदपुर।पतंजलि युवा भारत ने जमशेदपुर ब्लड बैंक में आठवें रक्तदान शिविर का आयोजन किया जिसमें कुल 15 यूनिट रक्त का संग्रह हुआ। शिविर का उदघाटन पतंजलि योगपीठ के प्रसिद्ध चिकित्सक मनीष डुडिया, भारत स्वाभिमान के जिला प्रभारी अजय कुमार झा, युवा भारत के जिला प्रभारी नरेन्द्र कुमार,महिला पतंजलि की संगठन मंत्री गीता नंदी, वोलंटरी ब्लड डोनर्स एसोसिएशन के एस. के. सिंह,वरिष्ठ योग शिक्षक इंद्रपाल वर्मा, वरिष्ठ योग शिक्षिका प्रेमलता एवम राजेश शर्मा ने किया। युवा भारत के जिला प्रभारी नरेंद्र कुमार ने बताया कि आज के इस माहौल में जहाँ कई युवा आत्ममुखी होते जा रहें है वहीं युवा भारत के सदस्य रक्तदान कर रहें हैं। युवा भारत योग के माध्यम से राष्ट्र निर्माण के कार्यों में संलग्न है। शिविर के सफल आयोजन में भोला भकत,प्रमोद कुमार,अविनाश सिंह,बिक्रम सिंह,भृगु राम भकत, बाबू पाल, उत्तम कुमार भकत, प्रशांत कुमार पाल, लखीराम शंख मुंडा और गणेश महतो का सराहनीय योगदान रहा।



