
जमशेदपुर।


जिला पुलिस ने सुदंरनगर थाना क्षेत्र में टाटा- चाईबासा पथ पर चैकिंग के दौरान एक एक्स यू वी गाड़ी से 48 किलो गांजा
बरामद किया है। इस दौरान पुलिस कार चालक और सहयोगी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस पुछताछ में दोनो ने बताया कि वह जमशेदपुर के आजादनगर के रहने वाले मोहम्मद राजा के आदेश पर ओड़िसा के मयूरभंज से गाजा लेकर जमशेदपुर लाते है।
इस सबंध में एस एस पी अनूप बिरथऱे ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि ओड़िसा के मयूरभंज से किसी कार से काफी मात्रा मे गांजा लाया जा रहा है। उसी सूचना पर पुलिस के द्रारा टाटा-चाईबासा पथ पर सुदरनगर थाना के समीर चैकिग अभियान लगाया । चैकिग के दौरान सफेद रंग के एक्स यू वी की जांच की गई तो उसमे से तीन बोरा गांजा बरामद किया गया। गांजा के साथ जा रहे दो लोगो को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार दोनो व्यक्ति आजादनगर थाना क्षेत्र के कुली रोड नबंर -7 के मोहम्मद परवेज और मोहम्मद नवाज के रुप में की गई है। उन्होने कहा कि जल्द ही जिला पुलिस ओड़िसा पुलिस के सहयोग से इसके खिलाफ जल्द ही व्यापक अभियान चलाएगी।

