
जमशेदपुऱ।


बागबेड़ा थाना अंतर्गत शराब के नशे में धुत ड्राइवर हरहरगुट्टू निवासी चंदन शर्मा अपने एक साथी सुधीर के साथ स्विफ्ट डिजायर चार पहिया सफेद रंग के वाहन jhag/6766 से सर्वप्रथम बागबेड़ा कॉलोनी रोड नंबर 4 दुर्गा पूजा मैदान के समीप
दुकानदार सिंटू साहू का अपना घर के समीप खड़ा टेंपो jh05bd 6895 में जोरदार धक्का मारा। जिसके कारण घर के समीप खड़ा टेंपो सहित उसका घर क्षतिग्रस्त हो गया। जिसकी लिखित सूचना बागबेड़ा थाना को सिंटू साह ने दी है।इससे लगभग डेढ़ लाख का नुकसान बताया जा रहा है।
वहीं अनियंत्रित गाड़ी रोड नंबर 4 से कई वाहनों को धक्का मारते हुए माला मिश्रा के घर के पास बाउंड्री में धक्का मारा। धक्का मारते ही कई बार कई पलटी हुआ। स्थानीय लोगों ने अनियंत्रित गाड़ी का शीशा को तोड़कर ड्राइवर एवं उसके साथी को बाहर निकाले। ड्राइवर बागबेड़ा थाना में है। और उसका साथी एमजीएम हॉस्पिटल में है। इस दौरान बाग बड़ा कॉलोनी वासी के सैकड़ों महिलाएं पुरुष ने घटना को देखने के लिए भीड़ लगा दिए।उप मुखिया डीएसपी एवं थाना प्रभारी के साथ घटनास्थल का निरीक्षण कियेनिरीक्षण के दौरान क्षतिग्रस्त टेंपू और घर को दिखाएं और उचित मुआवजा की मांग की है
स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना बागबेड़ा कॉलोनी पंचायत के उप मुखिया सुनील गुप्ता को दी। सूचना मिलते ही स्थानीय उप मुखिया सुनील गुप्ता ने डीएसपी एवं बागबेड़ा थाना प्रभारी लक्ष्मण प्रसाद के साथ घटनास्थल का निरीक्षण किये। निरीक्षण के दौरान क्षतिग्रस्त टेंपू सहित घर को विस्तृत रूप से दिखाएं।
इस दौरान उपमुखिया सुनील गुप्ता ने क्षतिग्रस्त लोगों को उचित मुआवजा देने की बात कही है और इसके लिखित शिकायत बागबेड़ा थाना में भी दर्ज करवाई है। डीएसपी एवं थाना प्रभारी ने संयुक्त रूप से उचित मुआवजा दिलवाने और कानूनी कार्रवाई करने का भी आश्वासन दिये है।

