Close Menu
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Facebook X (Twitter) Instagram
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
Facebook X (Twitter) Instagram
  • होम
  • देश-विदेश
  • बिहार
    • पटना
    • दंरभगा
    • भागलपुर
    • मधुबनी
    • मधेपुरा
    • शेखपुरा
    • सहरसा
    • सुपौल
    • अररिया
    • अरवल
    • औरंगाबाद
    • कटिहार
    • किशनगंज
    • कैमुर
    • खगड़िया
    • गया
    • गोपालगंज
    • जमुई
    • जहानाबाद
    • नवादा
    • नालंदा
    • पश्चिम चंपारण
    • पूर्णियां
    • पूर्वी चंपारण
    • बक्सर
    • बाँका
    • भोजपुर
    • मधेपुरा
    • मुंगेर
    • मुजफ्फरपुर
    • रोहतास
    • लखीसराय
    • वैशाली
    • शिवहर
    • शेखपुरा
    • समस्तीपुर
    • सहरसा
    • सारन
    • सीतामढी
    • सीवान
  • झारखंड
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • हजारीबाग
    • कोडरमा
    • दुमका
    • सरायकेला-खरसांवा
    • चतरा
    • गढ़वा
    • पलामू
    • लातेहार
    • खुंटी
    • गिरीडीह
    • गुमला
    • गोड्डा
    • चाईबासा
    • जामताड़ा
    • देवघर
    • धनबाद
    • पाकुड़
    • रामगढ
  • ओडिशा
    • रायगडा
    • संबलपुर
    • सुंदरगढ़
    • सुबर्णपुर
    • जगतसिंहपुर
    • जाजपुर
    • झारसुगुडा
    • ढेंकनाल
    • देवगढ़
    • नबरंगपुर
    • नयागढ़
    • नुआपाड़ा
    • पुरी
    • बरगढ़
    • बलांगीर
    • बालासोर
    • बौद्ध
    • भद्रक
    • मयूरभंज
    • मलकानगिरी
  • राजनीति
  • विशेष
  • युवा जगत
  • स्वास्थ्य
  • अन्य
    • साक्षात्कार
    • मनोरंजन
    • खेल-जगत
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Home » जमशेदपुर – टाटानगर बादाम पहाड़ डेमू पैसेंजर से प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से बहुत सारे लोग लाभान्वित होंगे– राज्यपाल,
जमशेदपुर

जमशेदपुर – टाटानगर बादाम पहाड़ डेमू पैसेंजर से प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से बहुत सारे लोग लाभान्वित होंगे– राज्यपाल,

BJNN DeskBy BJNN DeskJanuary 5, 2019No Comments4 Mins Read
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Copy Link

ओडिशा के बारीपदा से प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो लिंक से टाटानगर बादाम पहाड़ डेमू पैसेंजर का शुभारंभ किया। राज्यपाल श्रीमती द्रौपदी मुर्मू ने टाटानगर रेलवे स्टेशन से हल्दीपोखर तक की यात्रा डेमू पैसेंजर ट्रेन से की।
==========================
रेल कनेक्टिविटी, उड़ान योजना सहित विकास की हर मांग को पूरा करने में देश के प्रधानमंत्री प्रतिबद्ध हैं– मुख्यमंत्री, श्री रघुवर दास
*************
*ओडिशा के बारीपदा से प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो लिंक के जरिए 78029/ 78030 टाटानगर बादामपहाड़ डेमू पैसेंजर का हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ किया। राज्यपाल श्रीमती द्रौपदी मुर्मू ने टाटानगर रेलवे स्टेशन से हल्दीपोखर तक की यात्रा डेमू पैसेंजर ट्रेन से की।

107 वर्षों के बाद दूसरी ट्रेन का परिचालन-क्षेत्र के विकास के लिए सुखद
राज्यपाल श्रीमती द्रौपदी मुर्मू ने कहा कि जमशेदपुर-बादाम पहाड़ डेमू ट्रेन 107 साल के बाद यह दूसरी ट्रेन है जिसका परिचालन शुरू किया जा रहा है। 107 साल के इंतजार के बाद और स्वाधीनता के 70 से अधिक वर्षों के बाद आज टाटा बादाम पहाड़ तक दूसरी रेलवे रेल का परिचालन शुरू हुआ है इसके लिए केंद्रीय रेलवे मंत्रालय के साथ ही यहां के अधिकारी भी बधाई के पात्र हैं।

जमशेदपुर स्टील उद्योग के लिए कच्चे माल का स्रोत हैं बादाम पहाड़ के लौह अयस्क
राज्यपाल ने कहा कि टाटा बादाम पहाड़ जो सिंगल रेलवे लाइन है इसका इतिहास रहा है। जमशेदपुर में टाटा स्टील के कारखानों के लिए अयस्क बादाम पहाड़, गुरुमहिषानी और सुलईपत से आता है। वहां से लौह अयस्क लेकर यहां औद्योगिक क्षेत्र विकसित हुआ है और इसीलिए 1910 में यह रेलवे लाइन बनी था। जिससे लौह अयस्क यहां आ सके और उत्पादन हो सके। राज्यपाल श्रीमती द्रौपदी मुर्मू ने कहा कि रेलवे परिचालन शुरू होने की बात से ही क्षेत्र के लोगों में बहुत हर्ष है।

बादाम पहाड़ का सामाजिक आर्थिक विकास टाटानगर पर आधारित
राज्यपाल श्रीमती द्रौपदी मुर्मू ने कहा कि बादाम पहाड़ से टाटानगर की दूरी 70-80 किलोमीटर है। वहां के लोगों की निर्भरता टाटानगर पर अधिक है। राज्य की राजधानी से बादाम पहाड़ की दूरी लगभग 400 किलोमीटर होने के कारण आर्थिक दृष्टिकोण से जमशेदपुर- टाटा नगर पर अधिक निर्भर करते हैं। उन्होंने कहा कि बादाम पहाड़ आदिवासी बहुल क्षेत्र है। रेलवे परिचालन होने से वहां के लोगों का सामाजिक आर्थिक विकास सुनिश्चित होगा। व्यापारी वर्ग भी जमशेदपुर के ऊपर निर्भर करते हैं। रोज सैकड़ों लोग यहां आना जाना करते हैं। उन्होंने कहा कि यह ट्रेन चलने से लोगों का व्यवसाय और भी उन्नति करेगा। प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से बहुत सारे लोग लाभान्वित होंगे। राज्यपाल ने कहा कि वहां के लोग एक और रेलवे परिचालन की खबर से काफी हर्षान्वित हैं

रेलखंड को क्योंझर के साथ जोड़ने से क्षेत्रीय विकास को गति मिलेगी
राज्यपाल ने कहा कि गुरुमहिषानी आयरन ओर माइंस है। रेलखण्ड को क्योंझर के साथ जोड़ा जाए तो क्षेत्र के विकास को और गति मिलेगी। साथ ही आदिवासी बहुल क्षेत्र के विकास हेतु डबल लाइन के निर्माण की जरूरत राज्यपाल ने बताई।

मुख्यमंत्री श्री रघुवर दास ने कहा कि देश को एक श्रेष्ठ देश बनाने में प्रधानमंत्री लगे हुए हैं। रेल कनेक्टिविटी, उड़ान योजना सहित विकास की हर मांग को पूरा करने में देश के प्रधानमंत्री प्रतिबद्ध हैं। पलामू में अधूरे पड़े मंडल डैम सिंचाई योजना के शिलान्यास से अब गढ़वा पलामू को सिंचाई की पूरी व्यवस्था प्राप्त होगी। केंद्र की सरकार और राज्य सरकार साथ मिलकर राज्य के सर्वांगीण विकास के लिए काम कर रही है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि झारखंड की जो जनता की मांग थी वह प्रधानमंत्री के हाथों राज्य की जनता को सौगात दी गई है। सरकार का उद्देश्य है लोगों की समस्याओं पर ध्यान देना। देश के प्रधानमंत्री को गरीबों, महिलाओं, नौजवानों की चिंता और क्षेत्र के विकास की चिंता है। प्रधानमंत्री प्रधान सेवक के रूप में पूरे देश की जनता की सेवा कर रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा क्षेत्र के सांसद विद्युत वरण महतो चाहे वह माइन्स खुलवाने के संदर्भ में हो, विकास से संबंधित हो, रेलवे से संबंधित हो एक सजग सांसद की भूमिका में रहे हैं। बरसों से लंबित रेलवे फाटक की मांग पूरी हुई।

मुख्यमंत्री ने क्योंझर तक डबल लाइन रेलवे ट्रैक के लिए प्रयास करने की बात कही।

टाटानगर रेलवे स्टेशन पर आयोजित कार्यक्रम में जमशेदपुर के सांसद श्री विद्युत वरण महतो, पोटका की विधायिका श्रीमती मेनका सरदार, जिले के उपायुक्त श्री अमित कुमार, वरीय आरक्षी अधीक्षक श्री अनूप बिरथरे, उप विकास आयुक्त श्री बी माहेश्वरी, रेलवे के वरीय पदाधिकारी गण तथा जिले के अन्य पदाधिकारीगण एवं हजारों की संख्या में आम लोग उपस्थित थे।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

Related Posts

Adityapur News :उद्यमी देवांग गांधी के पुत्र कनिष्क गांधी रहस्यमय ढंग से लापता, चांडिल में लावारिस मिली कार

January 13, 2026

Jamshedpur News :स्वामी विवेकानंद जयंती पर महाविद्यालय में विशेष सभा का आयोजन

January 13, 2026

Jharkhand News :जमशेदपुर के बेटे की साहित्यिक उड़ान: विद्या भारती चिन्मय विद्यालय के पूर्व छात्र श्रेयांश अंकित का तीसरा उपन्यास ‘द वेट ऑफ फॉरगॉटन थिंग्स’ विश्व पुस्तक मेले में लॉन्च

January 13, 2026
Facebook X (Twitter) Pinterest Instagram YouTube Telegram WhatsApp
© 2026 BJNN. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.