Close Menu
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Facebook X (Twitter) Instagram
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
Facebook X (Twitter) Instagram
  • होम
  • देश-विदेश
  • बिहार
    • पटना
    • दंरभगा
    • भागलपुर
    • मधुबनी
    • मधेपुरा
    • शेखपुरा
    • सहरसा
    • सुपौल
    • अररिया
    • अरवल
    • औरंगाबाद
    • कटिहार
    • किशनगंज
    • कैमुर
    • खगड़िया
    • गया
    • गोपालगंज
    • जमुई
    • जहानाबाद
    • नवादा
    • नालंदा
    • पश्चिम चंपारण
    • पूर्णियां
    • पूर्वी चंपारण
    • बक्सर
    • बाँका
    • भोजपुर
    • मधेपुरा
    • मुंगेर
    • मुजफ्फरपुर
    • रोहतास
    • लखीसराय
    • वैशाली
    • शिवहर
    • शेखपुरा
    • समस्तीपुर
    • सहरसा
    • सारन
    • सीतामढी
    • सीवान
  • झारखंड
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • हजारीबाग
    • कोडरमा
    • दुमका
    • सरायकेला-खरसांवा
    • चतरा
    • गढ़वा
    • पलामू
    • लातेहार
    • खुंटी
    • गिरीडीह
    • गुमला
    • गोड्डा
    • चाईबासा
    • जामताड़ा
    • देवघर
    • धनबाद
    • पाकुड़
    • रामगढ
  • ओडिशा
    • रायगडा
    • संबलपुर
    • सुंदरगढ़
    • सुबर्णपुर
    • जगतसिंहपुर
    • जाजपुर
    • झारसुगुडा
    • ढेंकनाल
    • देवगढ़
    • नबरंगपुर
    • नयागढ़
    • नुआपाड़ा
    • पुरी
    • बरगढ़
    • बलांगीर
    • बालासोर
    • बौद्ध
    • भद्रक
    • मयूरभंज
    • मलकानगिरी
  • राजनीति
  • विशेष
  • युवा जगत
  • स्वास्थ्य
  • अन्य
    • साक्षात्कार
    • मनोरंजन
    • खेल-जगत
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Home » जमशेदपुर- विकास’ सरकार का मूलमंत्र : नीरा यादव ।
जमशेदपुर

जमशेदपुर- विकास’ सरकार का मूलमंत्र : नीरा यादव ।

BJNN DeskBy BJNN DeskDecember 23, 2016No Comments5 Mins Read
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Copy Link

जमशेदपुर।

राज्य में रघुवर सरकार के द्वितीय वर्षगांठ पर भारतीय जनता पार्टी ने शुक्रवार शाम माइकल जॉन प्रेक्षागृह में जिलास्तरीय विकास पर्व को उल्लासपूर्वक मनाते हुए सरकार की उपलब्धियां गिनाई । कार्यक्रम में ज़िले की प्रभारी मंत्री के रूप में माननीय शिक्षा मंत्री श्रीमती नीरा यादव समेत सांसद सह प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष विद्युत वरण महतो, पोटका विधायिका श्रीमती मेनका सरदार , प्रदेश प्रवक्ता राजेश कुमार शुक्ला, ज़िलाध्यक्ष दिनेश कुमार, ज़िला महामंत्री चंद्रशेखर गुप्ता, अनिल मोदी मंचासीन रहें । अमर हुतात्मा पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी के चित्रों पर माल्यार्पण के पश्चात दीप प्रज्ज्वलित किया गया । इसके उपरांत सामूहिक वंदेमातरम गान के उपरांत कार्यक्रम की शुरुआत हुई । इससे पूर्व महिला मोर्चा ज़िलाध्यक्ष नीरू सिंह की अगुआई में महिला नेत्रियों ने भाजपाजनों का तिलक लगाकर सदन में स्वागत किया । कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए भाजपा ज़िलाध्यक्ष दिनेश कुमार ने स्वागत भाषण देते हुए विषय प्रवेश कराया । उन्होंने कहा की राज्य के यशस्वी मुख्यमंत्री के नेतृत्व में राज्य विकास की पटरी पर तेज़ गति से चल रहा है । उन्होंने बताया कि विकास पर्व के अलावे आगामी 25 दिसंबर को देश रत्न आदरणीय अटल बिहारी वाजपेयी के 92वें जन्मदिन पर आयोजित महा रक्तदान शिविर से अवगत कराया । कार्यक्रम का संचालन महामंत्री अनिल मोदी ने किया तथा धन्यवाद ज्ञापन बिष्टुपुर मंडल अध्यक्ष सुरंजन राय द्वारा किया गया । कार्यक्रम के दौरान भाजपा की सहयोगी संगठनों के सम्मानित प्रतिनिधिगण को सम्मानित करते हुए उनके प्रति आभार और कृतज्ञता व्यक्त की गयी । इसमें मुख्य रूप से सिंहभूम चैंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष सुरेश सोंथालिया, ज़िला बार असोसिएशन के आरएन दास, सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधन समिति के प्रतिनिधि गुरुदेव सिंह राजा , इत्यादि शामिल रहें । सदन को संबोधित करने के क्रम में मुख्यातिथि मंत्री नीरा यादव ने कहा की , विकास एवं जन कल्याण हीं भाजपा की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि सूबे में विपक्ष द्वारा नकारात्मक राजनीति की जा रही है और विकास में व्यवधान डालने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि रघुवर सरकार राज्य में अबतक की सबसे सफलतम सरकार है । महज दो वर्ष के अंतराल में ही झारखंड प्रदेश की प्रतिष्ठा देश में ऊँचा करने के साथ हीं व्यापार एवं उद्योग के क्षेत्र में विदेशी निवेश के नए द्वार खोले हैं । कहा कि हमारी कोशिश सरकार की योजनाओं में जनभागीदारी की रही है। सरकार और जनता साथ-साथ चलें और समाज की समस्याओं का समाधान करने के लिए आगे आएं। उन्होंने समाज के अंतिम व्यक्ति तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने हेतु कार्यकर्ताओं से आह्वाहन किया । माननीय मंत्री ने कहा की पहले राज्य में घोटाले और उग्रवादी घटनाओं के धमाकों का प्रचलन था , किन्तु रघुवर सरकार में स्थितियां बदली हैं । अब सूबे में विकास के धमाके नित प्रतिदिन हो रहे हैं । उन्होंने राज्य को शिक्षा-हब बनाने की राज्य सरकार की महत्वकांशी योजना पर भी प्रकाश डाला तथा गरीब एवं अभिवंचित वर्ग के सेवार्थ प्रारंभ हुई मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना को भी सराहा । उन्होंने कृषि, शिक्षा,स्वास्थ्य, रक्षा, के क्षेत्र में राज्य सरकार के अनेकों प्रयासों को कार्यकर्ताओं के समक्ष प्रस्तुत किया । उन्होंने कृषि और महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में अलग से बजट के प्रयास को भी सराहा । कहा कि इससे स्थितियां और भी बेहतर होंगी । उन्होंने नोटबन्दी के फ़ैसले का स्वागत करते हुए कहा कि केंद्र सरकार भ्रष्टाचार के ख़िलाफ़ है । किन्तु जिन काले धन के कुबेरों की नींद उड़ी वे हाय-तौबा मचा रहे हैं । प्रदेश प्रवक्ता राजेश शुक्ला ने कहा की जनहित के कार्यों को लेकर केंद्र-राज्य की सरकार संजीदा है और समाज के हर वर्ग के कल्याण के लिए हर समय तत्पर है । कहा कि जनता की स्वीकारोक्ति के कारण कैशलेश अभियान को राज्य में गति मिली है ।
इस दौरान पोटका विधायिका मेनका सरदार ने भी केंद्र-राज्य सरकार के अनेकों उललेखनीय योजनाओं और उपलब्धियों से सदन को अवगत कराते हुए इन्हें कार्यकर्ताओं की निष्ठा और समर्पण को समर्पित किया । कहा कि सरकार की हर एक उपलब्धि कार्यकर्ताओं के बूते । सांसद विद्युत वरण महतो ने कहा कि जनता ने जिन उम्मीदों से देश व राज्य में भाजपा की बहुमत की सरकार दी, आज जनता को उपलब्धि मिलने लगी है । केंद्र-राज्य सरकार के अथक परिश्रम से सूबे में विकास एवं सड़क के जाल तेज़ी से बुने जा रहे हैं । उन्होंने विपक्ष को भी आड़े हाथों लेते हुए कहा कि सरकारी नीतियों का विरोध करना अब फैशन बन गया है । इसके परे विपक्ष सर्जिकल स्ट्राइक पर सवाल उठाकर सैनिकों के शहादत को भी अपमानित करने का काम किया । उन्होंने केंद्र-राज्य सरकार द्वारा प्रस्तावित कई योजनाओं से भी अवगत कराया । श्री महतो ने कहा कि विकास में बाधा डालने वालों को जनता चिन्हित कर रही है, समय पर वोट की चोट देगी । उन्होंने बताया कि टाटा से मुंबई तक शीघ्र रेलसेवा प्रारंभ होगी ।
● कार्यक्रम को इन्होंने भी किया संबोधित : भाजपा नेता रमेश हांसदा, मिथिलेश सिंह यादव, मनोज कुमार सिंह , महिला आयोग की सदस्य सह वरीय भाजपा नेत्री कल्याणी शरण , गुंजन यादव ।
● कार्यक्रम में ये रहें मौजूद : वरीय भाजपा नेता पूर्व जिला अध्यक्ष में ब्रम्हदेव नारायण शर्मा,देवेन्द्र सिंह,चंद्रशेखर मिश्रा,सांसद प्रतिनिधि संजीव कुमार,पूर्वी के विद्यायक प्रतिनिधि पवन अग्रवाल,भाजयुमो प्रदेश उपाध्यक्ष विकाश सिंह,भाजयुमो प्रदेश मंत्री कुलवंत सिंह बंटी, अनिल सिंह,हराधन पांडेय, जिला पदाधिकारी में उपाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह,संदीप मिश्रा,बारी मुर्मू,सत्यप्रकाश सिंह,महामंत्री अनिल मोदी,चंद्रशेखर गुप्ता,मंत्री राकेश सिंह,पप्पू मिश्रा,विमलकांत झा,सुनील बारी,शिखा रॉय चौधरी,पुष्पा तिर्की,कोषाध्यक्ष विमल जालान,मिडिया प्रवक्ता अंकित आनंद,दीपक पारीख,मुख्यालय प्रभारी अमरजीत सिंह राजा,कार्यालय प्रभारी पोरेस मुखी के अलावे सभी मोर्चा अध्यक्षों में मनोज बाजपेयी,नीरू सिंह,गोपाल जयसवाल,आफताब अहमद सिद्दीकी,मोचीराम बाउरी,काजू शांडिल्य,बिमल बैठा, के अलावे जिलान्तर्गत सभी मंडलअध्यक्षो में रंजन सिंह,पप्पू मिश्रा,श्रीराम प्रसाद,रूबी झा,दीपक झा,प्रोबिर चट्टर्जी राणा,रमेश नाग,उमाशंकर सिंह,मंटू चरण दत्ता,कृपासिंधु महतो,परेश दत्ता,सुशिल चंद्र महतो,राजेश शव,नीरज सिंह,मोहम्मद निसार,दीपू सिंह,प्रकाश जोशी,संजय सिंह,संदीप शर्मा बॉबी,पंकज सिन्हा,अभय चौबे,संजीव भगत,पिंटू सारंगी,संतोष भंज के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्त्ता मौजूद रहें ।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

Related Posts

JAMSHEDPUR NEWS: साकची गुरुद्वारा में 21 जून को सजेगा भव्य कीर्तन दरबार, बीबी जसप्रीत कौर की रसधारा से निहाल होगी संगत

June 17, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस बर्मामाइंस में साइबर सुरक्षा, उपभोक्ता अधिकार और लैंगिक समानता पर जागरूकता कार्यक्रम

June 17, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: अमिताभ बच्चन ने जमशेदपुर के राजेश को गिफ्ट किया अपना ‘KBC ब्लेजर’, मिला जिंदगी का सबसे अनमोल तोहफा

June 17, 2026
Facebook X (Twitter) Pinterest Instagram YouTube Telegram WhatsApp
© 2026 BJNN. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.