
जमशेदपुर।विदेशी निवेशकों को झांरखड मे निवेश के लिए प्रोत्साहन करने के लिए मुख्यमंत्री रघूवर दास का दौरा अब राजनिती रूप लेता नजर आ रहा है।इनके दौरान पर प्रशनचिन्ह लगाते हूँ कांग्रेस ने मुख्यमंत्री पर हमला बोला है।जमशेदपुर के चमरिया गेस्ट हाउस मे कांग्रेस के वरीय नेता सुबोधकांत सहाय ने संवाददाता सम्मेलन कर कहा कि मुख्यमंत्री रघुवर दास सिगापूर निवेशकों के लिए नही बल्कि ऐय्याशी करने गए है। उनका इस दौरा एक मात्र मकसद घूमना फिर ना और मौजमस्ती करना है।उन्होंने कहा पूरा विश्व जानता है कि क्रिसमस के पंद्रह दिन पहले और पंद्रह दिन के बाद पुजे विश्व मे किसी भी प्रकार का कार्यक्रम नही होता है।सभी लोग इन्जाय के मुड़ मे रहते है।फिर भी मुख्यमंत्री के द्वारा इस समय वहां जाना समझ से पड़े है।उन्होंने कहा कि सिगापूर वाले तो इस समय आने से मना कर दिया था।लेकिन फिर भी गए मुख्यमंत्री । दो साल के कार्यकाल के सवाल पर उन्होंने कहा कि रघूवर सरकार के दो साल मे एक भी उपलब्धिया जनता के सामने गिना दे।उन्होंने सिर्फ डोडा के नाम राजनिती की।उन्होंने कहा कि वे प्रधानमंत्री के नक्शे कदम मे चल रहे है।जिस प्रकार प्रधानमंत्री घमड से चूर है उसी प्रकार हमारे राज्य के मुख्यमंत्री घमंड मे है। दोनों अहंकार मे डूबे है।मुख्यमंत्री काम से ज्यादा काफी प्रधानमंत्री की काफी कैसे करें उस पर ध्यान दे रहे है।इस दौरान सुबोघकात ने केन्द्र सरकार पर जम कर भड़ास निकाली।उन्होंने कहा कि मनरेगा मे हमारी सरकार का बजट 82 हजार करोड़ था वही उस राशी को घटाकर 30 हजार करोड़ कर दिया गया है ।उन्होने कहा कि साढ़े बारह हजार करोड़ मनेरेगा का पैमेट बाकी है।


