
जमशेदपुर।

बोड़ाम थाना क्षेत्र में अज्ञात अपराधियो के द्वारा एक चार साल की बच्ची की नृशंस हत्या कर देने का मामला सामने आया है। ग्रामीणो के मुताबित पुलिस अगर थोड़ी भी सजग होती तो शायद बच्ची की जान नही जाती । फिलहाल पुलिस शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए एम जी एम अस्पताल भेज दिया है। और वही मामले की जांच कर रही है। शव को देखे जाने से ऐसा लग रहा है कि बच्ची के किडनी से लेकर ऑख तक निकाल लिया गया है।
खेलते समय गायब हुई बच्ची
इस सर्दभ में बताया जाता है कि बोडाम थाना क्षेत्र के डी बोराम टोला के रहने वाले मंगल सिह की चार वर्षीय पुत्री चंदना सिह 15 दिसबंर को खेलने के दौरान गायब हो गई थी। देर शाम तक बच्ची घर नही लौटी तो बच्ची के परिजनो ने जब खोजना शुरु किया तो लेकिन वह रात को नही मिली । 16 दिसबंर को वह बच्ची के परिजनो मे बोड़ाम थाना में गुमसूदा सबंधित आवेदन थाना को दिया । लेकिन थाना के द्वारा आवेदन लेने के बाद उसे कहा गया कि तुम अपने संगे सबंधी के यहां खोजो शायद वहां पर बेटी मिल जाएगी।
घर के पीछे झाडी मे जीर्ण तीर्ण अवस्था मे मिली बच्ची का शव
आज मंगल सिह के घर के पीछे से एक कुत्ता कोई हाथ लेकर जा रहा था तब ग्रामीणो ने उस झाड़ी के पीछे गया तो देखा कि बच्ची का शव देखा था। उसके बाद ग्रामीणो ने जाकर पुलिस को इसकी जानकारी दी। ग्रामीणो ने कहा कि अगर पुलिस पहले घ्यान देती तो शायद इस प्रकार की घटना नही होती। शव को देखने से ऐसा लग रहा था कि जैसे बच्ची की कही बेदर्दी से हत्या कर यहां फेक दिया गया होगा।
क्या कहती है पुलिस
वही इस सर्दभ मे पटमदा के सर्किल इस्पेक्टर राम प्रसाद ने कहा कि एक बच्ची की शव को बरामद किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। चुकि उस बच्ची के परिजनो के द्वारा उसके गायब होने का मामला दर्ज है। पुलिस कार्रवाई कर रही है। इस मामले के जो भी आरोपी है उसे जल्द ही गिरफ्तार कर लिये जांएगे।फिलहाल बच्ची का शव को एम जी एम अस्पताल भेज दिया गया है। बच्ची के साथ कुछ गलत हुआ है कि नही या शरीर के कोई अंग निकाला गया है कि इस मामले के बारे मे पोस्टमार्टम के रिर्पोट के आने के बाद कुछ कहा जा सकता है।

