
स्वच्छता मामले में चेंज इंडिया फाउंडेशन का प्रयास सराहनीय : दिनेश जमशेदपुर।

बर्मामाइंस केपीएस स्कूल के नज़दीक चेंज इंडिया फाउंडेशन द्वारा स्वच्छता का संदेश देते बनाये जा रहे भव्य पेंटिंग का भाजपा ज़िलाध्यक्ष दिनेश कुमार ने निरीक्षण किया । मौके पर पेंटिंग कर रहे फाउंडेशन के सदस्यों से भेंट कर उनके प्रयासों को सराहते हुए हर संभव सहायता उपलब्ध कराने को आश्वस्त किया । मौके पर भाजपा ज़िलाध्यक्ष ने कहा कि स्वच्छ भारत अभियान के प्रति जागरूकता संदेश देने का यह पहल सराहनीय है । केंद्र-राज्य सरकार के स्वच्छता मिशन को बल देने के क्रम में युवाओं ने परिवर्तन का जो ज़िम्मा उठाया है उसमें भारतीय जनता पार्टी हर संभव मदद उपलब्ध कराने को तैयार है । उन्होंने उम्मीद जताया कि शहर के अन्य संस्थाएं और लोग जागरूक होंगे जिससे स्वच्छता मामले में शहर की रैंकिंग सुधरेगी । पेंटिंग का निरीक्षण करने के क्रम में भाजपा ज़िलाध्यक्ष दिनेश कुमार के अलावे भाजपा नेता अमरजीत सिंह राजा समेत चेंज इंडिया फाउंडेशन से जुड़े प्रतिनिधि आंनद परती, वोनित्य अमित, अशवनी सिंह, विकास कुमार, अंजली सिंह, मनीष शर्मा, गुफ्रांन , रफत, शिवलाल आदि मौजूद थें ।

