Close Menu
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Facebook X (Twitter) Instagram
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
Facebook X (Twitter) Instagram
  • होम
  • देश-विदेश
  • बिहार
    • पटना
    • दंरभगा
    • भागलपुर
    • मधुबनी
    • मधेपुरा
    • शेखपुरा
    • सहरसा
    • सुपौल
    • अररिया
    • अरवल
    • औरंगाबाद
    • कटिहार
    • किशनगंज
    • कैमुर
    • खगड़िया
    • गया
    • गोपालगंज
    • जमुई
    • जहानाबाद
    • नवादा
    • नालंदा
    • पश्चिम चंपारण
    • पूर्णियां
    • पूर्वी चंपारण
    • बक्सर
    • बाँका
    • भोजपुर
    • मधेपुरा
    • मुंगेर
    • मुजफ्फरपुर
    • रोहतास
    • लखीसराय
    • वैशाली
    • शिवहर
    • शेखपुरा
    • समस्तीपुर
    • सहरसा
    • सारन
    • सीतामढी
    • सीवान
  • झारखंड
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • हजारीबाग
    • कोडरमा
    • दुमका
    • सरायकेला-खरसांवा
    • चतरा
    • गढ़वा
    • पलामू
    • लातेहार
    • खुंटी
    • गिरीडीह
    • गुमला
    • गोड्डा
    • चाईबासा
    • जामताड़ा
    • देवघर
    • धनबाद
    • पाकुड़
    • रामगढ
  • ओडिशा
    • रायगडा
    • संबलपुर
    • सुंदरगढ़
    • सुबर्णपुर
    • जगतसिंहपुर
    • जाजपुर
    • झारसुगुडा
    • ढेंकनाल
    • देवगढ़
    • नबरंगपुर
    • नयागढ़
    • नुआपाड़ा
    • पुरी
    • बरगढ़
    • बलांगीर
    • बालासोर
    • बौद्ध
    • भद्रक
    • मयूरभंज
    • मलकानगिरी
  • राजनीति
  • विशेष
  • युवा जगत
  • स्वास्थ्य
  • अन्य
    • साक्षात्कार
    • मनोरंजन
    • खेल-जगत
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Home » Jamshedpur News: एग्रिको में पतंजलि महिला महासम्मेलन, स्वामी रामदेव पहुंचे
Breaking News

Jamshedpur News: एग्रिको में पतंजलि महिला महासम्मेलन, स्वामी रामदेव पहुंचे

BJNN DeskBy BJNN DeskNovember 22, 2026No Comments6 Mins Read
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Copy Link

जमशेदपुर में पतंजलि प्रांतीय महिला महासम्मेलन का भव्य एवं ऐतिहासिक आयोजन,परम पूज्य योगऋषि स्वामी रामदेव जी महाराज के आकस्मिक आगमन से उत्साहित हुए हजारों योग साधक एवं मातृशक्ति

जमशेदपुर।
लौहनगरी जमशेदपुर के एग्रिको ट्रांसपोर्ट मैदान में रविवार, 22 नवंबर 2026 को महिला पतंजलि योग समिति, पूर्वी सिंहभूम के तत्वावधान में प्रांतीय महिला महासम्मेलन, झारखंड का भव्य, दिव्य एवं ऐतिहासिक आयोजन किया गया जिसमें झारखंड के विभिन्न जिलों से आए 10 हजार से अधिक संख्या में महिला एवं पुरुषों की भागीदारी रही। इस महासम्मेलन का मुख्य उद्देश्य योग, आयुर्वेद, भारतीय संस्कृति, नारी सशक्तीकरण, स्वदेशी और स्वस्थ समाज के निर्माण के प्रति जन-जागरूकता का विस्तार करना था।

इस महासम्मेलन को विशेष ऐतिहासिक एवं गौरवपूर्ण स्वरूप तब प्राप्त हुआ, जब कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में परम पूज्य योगऋषि श्रद्धेय स्वामी रामदेव जी महाराज का आकस्मिक आगमन हुआ। उनके साथ पतंजलि विश्वविद्यालय, हरिद्वार की मानविकी एवं प्राच्य संकाय अध्यक्ष तथा महिला पतंजलि योग समिति की मुख्य केंद्रीय प्रभारी श्रद्धेय डॉ. साध्वी देवप्रिया जी की गरिमामयी उपस्थिति ने कार्यक्रम की महत्ता को और बढ़ा दिया।

उल्लेखनीय है कि इस महासम्मेलन में पूर्व निर्धारित मुख्य अतिथि के रूप में श्रद्धेय डॉ. साध्वी देवप्रिया जी का आगमन होना था। किंतु जमशेदपुर की महिला पतंजलि योग समिति द्वारा विगत 15 वर्षों से 200 से अधिक स्थानों पर निरंतर संचालित निःशुल्क योग कक्षाओं एवं जनसेवा के कार्यों के सकारात्मक परिणामस्वरूप परम पूज्य स्वामी रामदेव जी महाराज का भी जमशेदपुर आगमन हुआ। यह जमशेदपुर की योग साधिकाओं, महिला कार्यकर्ताओं एवं समस्त पतंजलि परिवार के लिए अत्यंत हर्ष, गौरव एवं सौभाग्य का विषय रहा।

READ MORE :JAMSHEDPUR NEWS: बिष्टुपुर तुलसी भवन में धूमधाम से हुआ तुलसी-शालिग्राम विवाह, 36 जोड़ों ने निभाई रस्में

दीप प्रज्वलन के साथ हुआ महासम्मेलन का शुभारंभ

कार्यक्रम का शुभारंभ परम पूज्य स्वामी रामदेव जी महाराज, श्रद्धेय डॉ. साध्वी देवप्रिया जी एवं उपस्थित गणमान्य अतिथियों के कर-कमलों द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ हुआ।
इस अवसर पर विशिष्ट अतिथियों के रूप में जमशेदपुर के सांसद श्री विद्युत वरण महतो, जमशेदपुर पश्चिम के विधायक श्री सरयू राय, जमशेदपुर पूर्वी की विधायक श्रीमती पूर्णिमा साहू, भारतीय शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष श्री एन. पी. सिंह, आचार्य कुलम रांची के प्रबंधक स्वामी दिव्य देव, भारत स्वाभिमान के राज्य प्रभारी श्री रामजीवन पांडे, महिला पतंजलि योग समिति की वरिष्ठ राज्य प्रभारी श्रीमती सुधा झा, श्री पप्पू सिंह, श्री पवन अग्रवाल, डॉ. मनीष डूडीया, श्री राज कुमार सिंह, श्री बोल्टू सरकार, श्री पंकज सिन्हा, जिला प्रभारी श्रीमती गौरी कर एवं जिला महामंत्री श्रीमती ललिता शर्मा सहित अनेक गणमान्य व्यक्तियों की गरिमामयी उपस्थिति रही।

स्वामी रामदेव जी महाराज ने दिया स्वस्थ जीवनशैली एवं योगमय जीवन का संदेश

अपने प्रेरणादायी उद्बोधन में परम पूज्य स्वामी रामदेव जी महाराज ने स्वस्थ जीवन के लिए नियमित योगाभ्यास, प्राणायाम, संतुलित आहार, अनुशासित दिनचर्या एवं सकारात्मक जीवनशैली के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला।
उन्होंने कहा कि योग केवल शारीरिक व्यायाम नहीं, बल्कि संपूर्ण जीवन को स्वस्थ, संतुलित, ऊर्जावान एवं संस्कारित बनाने की एक वैज्ञानिक जीवन पद्धति है। प्रत्येक व्यक्ति को योग को अपने दैनिक जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाना चाहिए। नियमित योग एवं प्राणायाम के माध्यम से व्यक्ति शारीरिक स्वास्थ्य के साथ मानसिक शांति, आत्मविश्वास एवं आंतरिक शक्ति भी प्राप्त कर सकता है।
स्वामी जी ने सनातन धर्म, भारतीय संस्कृति, संस्कारों एवं आध्यात्मिक चेतना की महत्ता पर भी अपने विचार रखे। उन्होंने समाज में स्वास्थ्य, नैतिकता, संस्कार एवं राष्ट्रभावना को मजबूत करने का आह्वान किया। उनका प्रेरणादायी संदेश उपस्थित जनसमूह के लिए अत्यंत उत्साहवर्धक एवं मार्गदर्शक रहा।

डॉ. साध्वी देवप्रिया जी ने योग, भारतीय संस्कृति एवं नारी जागरण पर रखे विचार

श्रद्धेय डॉ. साध्वी देवप्रिया जी ने अपने सारगर्भित एवं प्रेरणादायी संबोधन में योग, स्वास्थ्य, भारतीय संस्कृति, शिक्षा, सामाजिक जागरूकता एवं नारी शक्ति की भूमिका पर विस्तार से प्रकाश डाला।
उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति में नारी को सदैव शक्ति, संस्कार, सृजन एवं समाज निर्माण का आधार माना गया है। एक स्वस्थ, शिक्षित, संस्कारित एवं आत्मनिर्भर महिला ही स्वस्थ परिवार और सशक्त समाज की नींव रख सकती है।

उन्होंने महिलाओं से आह्वान किया कि वे योग को अपने जीवन में अपनाने के साथ-साथ अपने परिवार, समाज एवं आसपास के लोगों को भी योग के प्रति जागरूक करें। योग के माध्यम से शारीरिक स्वास्थ्य, मानसिक संतुलन, आत्मबल एवं आध्यात्मिक उन्नति का मार्ग प्रशस्त किया जा सकता है।
उन्होंने महिला पतंजलि योग समिति द्वारा किए जा रहे निःस्वार्थ सेवा कार्यों की सराहना करते हुए मातृशक्ति को समाज में सकारात्मक परिवर्तन का सशक्त माध्यम बनने के लिए प्रेरित किया।

READ MORE:JAMSHEDPUR NEWS: बिष्टुपुर तुलसी भवन में धूमधाम से हुआ तुलसी-शालिग्राम विवाह, 36 जोड़ों ने निभाई रस्में

15 वर्षों की निःशुल्क योग सेवा बनी जमशेदपुर की विशेष पहचान

इस महासम्मेलन की सबसे महत्वपूर्ण उपलब्धियों में जमशेदपुर में महिला पतंजलि योग समिति द्वारा विगत 15 वर्षों से निरंतर किए जा रहे निःशुल्क योग सेवा कार्यों का विशेष उल्लेख रहा।
समिति के माध्यम से पूर्वी सिंहभूम के विभिन्न क्षेत्रों में 200 से अधिक स्थानों पर नियमित निःशुल्क योग कक्षाओं का संचालन किया जा रहा है। इन योग कक्षाओं के माध्यम से हजारों लोगों तक योग, प्राणायाम, आयुर्वेद एवं स्वस्थ जीवनशैली का संदेश पहुंचाया जा रहा है।
समिति की महिला योग शिक्षिकाएं एवं समर्पित कार्यकर्ता बिना किसी स्वार्थ के समाज के विभिन्न वर्गों तक स्वास्थ्य जागरूकता का संदेश पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। यह सेवा कार्य केवल योग सिखाने तक सीमित नहीं है, बल्कि स्वस्थ परिवार, स्वस्थ समाज एवं स्वस्थ राष्ट्र के निर्माण की दिशा में एक निरंतर प्रयास है।
परम पूज्य स्वामी रामदेव जी महाराज का इस महासम्मेलन में आकस्मिक आगमन इन 15 वर्षों के निःस्वार्थ सेवा, समर्पण एवं संगठनात्मक प्रयासों के प्रति एक विशेष उत्साहवर्धक अवसर बनकर सामने आया।

नारी शक्ति के जागरण एवं स्वस्थ समाज के निर्माण का संकल्प
महासम्मेलन ने झारखंड की मातृशक्ति को योग, स्वदेशी, आयुर्वेद, भारतीय संस्कृति एवं सामाजिक दायित्वों के प्रति एकजुट होने का प्रेरणादायी मंच प्रदान किया। कार्यक्रम के माध्यम से यह संदेश दिया गया कि महिलाओं की सक्रिय भागीदारी के बिना स्वस्थ, संस्कारित एवं सशक्त समाज की परिकल्पना अधूरी है।
महिला पतंजलि योग समिति का संकल्प है कि योग की पहुंच समाज के अंतिम व्यक्ति तक हो तथा प्रत्येक घर में योग, प्रत्येक परिवार में स्वास्थ्य और प्रत्येक महिला में आत्मविश्वास एवं आत्मनिर्भरता का भाव विकसित हो।

आयोजक समिति ने जताया आभार

महिला पतंजलि योग समिति, पूर्वी सिंहभूम की ओर से परम पूज्य योगऋषि स्वामी रामदेव जी महाराज एवं श्रद्धेय डॉ. साध्वी देवप्रिया जी के प्रति विशेष आभार व्यक्त किया गया। साथ ही सभी जनप्रतिनिधियों, विशिष्ट अतिथियों, पतंजलि परिवार के पदाधिकारियों, योग शिक्षकों, महिला कार्यकर्ताओं, मीडिया प्रतिनिधियों एवं कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से सहयोग देने वाले सभी लोगों के प्रति हार्दिक धन्यवाद एवं कृतज्ञता प्रकट की गई। आज के इस कार्यक्रम को सफल बनाने में महिला पतंजलि वरिष्ठ राज्य प्रभारी सुधा झा, पूर्वी सिंहभूम जिला प्रभारी गौरी कर, महामंत्री ललिता शर्मा, राज्य शोशल मीडिया प्रभारी पूजा पाण्डेय, संवाद प्रभारी प्रेमलता प्रसाद, मीडिया प्रभारी ईराक्षी शामल, संगठन मंत्री उर्मिला शशि, यज्ञ प्रभारी शांति तिवारी, शिविर प्रभारी संगीता शर्मा, संरक्षिका विनीता सिंह, संरक्षिका विभा मिश्रा एवं समस्त महिला पतंजलि की समस्त कर्मठ बहनों के साथ डॉ मनीष डूडीया, कृष्ण ओम कुमार, मनोज श्रीवास्तव, अशोक शर्मा, बिहारी जी, दीपक शाह, सहर्ष अमृत, मलय कुमार डे एवं डॉ रवि शंकर नेवार के सहयोग से संपन्न हुआ।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link
BJNN Desk
  • Website

TEAM BJNN

Related Posts

JAMSHEDPUR NEWS: नारायणी धाम मंदिर के वार्षिकोत्सव पर संगीतमय सुंदरकांड पाठ, भजनों पर झूमे श्रद्धालु

November 22, 2026

JAMSHEDPUR NEWS:परसुडीह का श्याम महोत्सव स्थगित

November 22, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: NIT जमशेदपुर में RTRAM 2026 बूटकैंप संपन्न, 28 प्रतिभागियों को मिला प्रमाणपत्र

November 22, 2026
Facebook X (Twitter) Pinterest Instagram YouTube Telegram WhatsApp
© 2026 BJNN. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.