

जमशेदपुर।
भाजपा ज़िलाध्यक्ष दिनेश कुमार ने सांगठनिक विस्तार करते हुए शुक्रवार को ज़िले के आला नेताओं एवं प्रदेश नेतृत्व की स्वीकृति के पश्चात ज़िला कमिटी की घोषणा की । इस दौरान ज़िला भाजपा के मीडिया प्रभारी के रूप में अंकित आनंद को मनोनीत किया गया है । चौबीस वर्षीय अंकित भाजपा की नई जिला कमिटी में सबसे कम उम्र के पदाधिकारी नियुक्त हुए हैं । इससे पहले उन्होंने भाजपा घोड़ाबांधा मंडल में मीडिया प्रभारी के रूप में दो वर्ष योगदान दिया था । इसके अलावे अंकित भोजपुरी नवचेतना मंच एवं ‘समाधान’ के माध्यम से अनेकों सामाजिक कार्यक्रमों में अभिरुचि रखते हैं । लेखन शैली में अच्छी पकड़ एवं मीडिया जगत से मधुर एवं संतुलित व्यवहारों की वजह से भाजपा जिलाध्यक्ष ने अंकित को बतौर ज़िला मीडिया प्रभारी पहली प्राथमिकता दी है । कमिटी में स्थान मिलने पर अंकित आनंद ने भाजपा ज़िलाध्यक्ष दिनेश कुमार समेत अन्य वरीय नेताओं के प्रति आभार व्यक्त किया है ।

