
जमशेदपुर।


जिले के उपायूक्त अमीत कुमार ने जैमकॉयन 2016 का आज साकची स्थित रेड क्रॉस भवन में उद्घाटन किया गया। यह प्रदर्शनी जमशेदपुर के नागरिकों, स्कूली विद्याथिर्यो, सिक्का प्रेमियों, शोधकर्ताओं के लिए है। इसका आयोजन जमशेदपुर फेस्ट 2016 के तहत टाटा स्टील द्वारा किया जा रहा है। 17 स्कूलों से 35 समूह इस प्रदर्शनी में हिस्सा ले रहे हैं। प्रदर्शनी के दौरान 2 डीलर और 10 से अधिक क्लब मेंबर अपने सिक्कों की नुमाईश करेंगे।
श्री कुमार ने अपने संबोधन में कहा, ’’कॉयन कलेक्टर्स क्लब एक बेहद सक्रिय संगठन है, जिसने जमशेदपुर शहर में सिक्कों के प्रति जागरूकता पैदा करने में मदद की है। सिक्का हमारी संस्कृति, प्रकृति और व्यक्तित्व को दर्शाता है। यह हमें हमारी पुरातन संस्कृति से जोड़ता है।’’
प्रदर्शनी के दौरान 10 दिसंबर को जैमकॉयन 2016 क्विज प्रतियोगिता में करीब 9-12 टीमें हिस्सा लेंगी। विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थी क्विज में हिस्सा लेंगे और अपने सिक्कों की प्रदर्शनी करेंगे। इस वर्ष स्कूल के माध्यम से आने वाली प्रविष्टियों के लिए पुरस्कार राशि देने का निर्णय लिया गया है। स्कूली विद्यार्थियों के लिए प्रदर्शनी थीम आधारित होगी और उनके प्रदर्शन, सज्जा, ज्ञान और उनके द्वारा चुने गये युग के आधार पर विजेताओं को चुना जायेगा।
प्रतिभागी स्कूलों के नाम इस प्रकार हैं-
ऽ एआईडब्ल्यूसी एकेडमी आॅफ एक्सेलेंस, बारीडीह
ऽ डीबीएमएस कॅरियर एकेडमी
ऽ लोयोला स्कूल
ऽ संत नंदलाल स्मृति विद्या मंदिर, घाटशिला
ऽ सेंट मेरीज इंगलिश स्कूल
ऽ सिस्टर निवेदिता गल्र्स हाई स्कूल
ऽ एनटीटीएफ टेक्नीकल इंस्टीट्यूट
ऽ वैली व्यू स्कूल
ऽ जस्को स्कूल, साउथ पार्क
ऽ जे एच तारापोर स्कूल, धातकीडीह

