

जमशेदपुर।
लगातार हो रहे गोली चालन की घटना को देखते हुए जिले के एस एस पी अनुप टी मैथ्यु के आदेश पर कई जगहो पर आज चैंकिंग अभियान चलाया गया। ये अभियान शहर के जुबली पार्क गेट के अलावे , बिष्टुपुर , साकची, टेल्को ईलाके मे चलाया गया। इस अभियान के तहत मोटर साईकिल के अलावे आने जाने वाले चार वाहनो की चैंकिग की गई।
इस सर्दभ मे साकची यातायात थाना प्रभारी सुधाशू कुमार ने कहा कि शहर के अपराधिक घटनाओ को देखते हुए एस एस पी आदेश पर दो पाहिया वाहन और चार पाहिया वाहनो की चैकिग की गई। इस दौरान सभी गाड़ियो पुरी चैकिग की जा रही है।
गौरतलब है कि जमशेदपुर शहर मे एक सप्ताह के अंदर लगातार दो लोगो की गोली मार कर हत्या कर दी गई है जहा अपराधियो एक घटना को अंजाम न्यायलय परिसर स्थित बार भवन मे ट्रासपोर्टर उपेन्द्र सिह की गोली मार कर हत्या कर दी गई थी। वही दुसरी घटना सोनारी स्थित एक आवासिय कॉलोनी में अमीत राय की गोली मार कर हत्या कर दी गई थी। वही मानगो मे भी अपराधियो के द्वारा एक युवक पर गोली चलाई गई थी। लेकिन वह युवक बाल बाल बच गया था।

