
जमशेदपुर लोकसभा युवा कांग्रेस कमिटी की बैठक में संगठन विस्तार पर चर्चा
जमशेदपुर। रविवार को सिदगोड़ा मेन रोड़ स्थित अवध टावर में जमशेदपुर लोकसभा युवा कांग्रेस कमिटी की एक बैठक में नये युवाओं को संगठन से जोड़कर संगठन को अधिक मजबूत करने तथा युवा कांग्रेस के होने वाले चुनाव पर विस्तार से विचार विमर्श किया गया। बैठक में अतिथि के रूप में उपस्थित प्रदेश कांग्रेस के सचिव संजीव श्रीवास्तव को फूलों का माला पहनाकर स्वागत किया गया।
बैठक की अध्यक्षता करते हुए जमशेदपुर लोकसभा युवा कांग्रेस के उपाध्यक्ष राकेश साहू ने कहा कि आज लोग भ्रष्टाचार की बात करते हैं। लेकिन सबसे ज्यादा भ्रष्टाचार तो राजनीतिक व्यवस्था में है। अगर राजनीतिक व्यवस्था में बदलाव नहीं आया तो भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई को नहीं लड़ा जा सकता। भ्रष्टाचार से लड़ने का एक ही तरीका है कि हमें नये युवाओं को आगे लाना होगा। आप युवाओं के लिये लड़ें, गरीबों के लिये लड़ें, भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ें, गांवों में जायें और जन समस्याओं को समझें। राज्य और देश का विकास युवा ही कर सकता हैं।
मौके पर मुख्य रूप से आशीष मुखी, सुनील प्रसाद, शंभू सिंह, काला कानु मुखी, सोनु यादव, कमलेश साव, मनोज साव, अनीस कुमार, श्रवण साव, धीरज सिंह, पिंटू श्रीवास्तव, सुनील श्रीवास्तव आदि मौजूद थे।


