
जमशेदपुर।


जगत की रक्षा करनेवाली माँ जगद्धात्री बुरी शक्तियों से हमारी रक्षा करें। उक्त बातें “समर्पण” के संयोजक व युवा नेता ललित दास ने उत्कल ब्राह्मण एसोसिएशन, छोटा गोविंदपुर एवं ईस्ट बंगाल कॉलोनी, सीतारामडेरा में आयोजित माँ जगद्धात्री पूजा पंडाल के उद्घाटन समारोह में कही।
श्री दास ने पूजा पंडाल में उपस्थित श्रद्धालुओं को जगद्धात्री पूजा की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि माँ काली के परम भक्त रामकृष्ण परमहंस देव की पत्नी माँ शारदामणि ने पश्चिम बंगाल से माँ जगद्धात्री पूजा की शुरुआत की और आज पूरे विश्व में में माँ जगद्धात्री की पूजा हो रही हैं। माँ जगद्धात्री, माँ दुर्गा का ही एक रूप हैं। इस अवसर पर, उन्होंने माँ से प्रदेशवासियों की सुख, शांति एवं समृद्धि जीवन की कामना की।
श्री दास ने सबसे पहले शनिवार को संध्या बेला में उत्कल ब्राह्मण एसोसिएशन, छोटा गोविंदपुर के पूजा पंडाल का फीता काटकर एवं दीप प्रज्जवलित कर उद्घाटन किया। समारोह की विशिष्ट अतिथि पार्षद सुनीता शाह ने समाज के लोगो को समाज का कार्य करने के लिए बधाई दी। कार्यक्रम का संचालन एसोसिएशन के पूर्व सचिव डॉ. आर. एन. महंती ने किया एवं धन्यवाद ज्ञापन रमेश अग्निहोत्री ने किया। मौकें पर सुशांता पांडा, निर्मल चंद्र तिवारी, अमल पात्रों समेत काफी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित थे।
इसके बाद श्री दास ने न्यू बॉयज क्लब, ईस्ट बंगाल कॉलोनी, सीतारामडेरा के पूजा पंडाल का उद्घाटन फीता काटकर किया। इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन हुआ।

