
जमशेदपुर।
गुरुवार को बारीडीह वर्कर्स फ्लैट में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया. इस दौरान संयोजक बबलू झा पत्रकारों को बताया गया कि हर साल की तरह इस बार भी बारीडीह बस्ती हरि मैदान के पास जन कल्याण समिति की अोर से छठ व्रतधारियों के बीच नि:शुल्क फलों से भरा सूप बांटा जायेगा. सूप में नारियल, गन्ना, हल्दी, पानी फल, गागल, सेब, संतरा, अमरूद, केला, पान, सुपारी समेत पूजा में इस्तेमाल होने वाली सभी सामग्री होगी. 5 नवंबर को सुबह 11 बजे हरि मैदान के पास दुर्गा पथ के कॉर्नर पर संस्था की अोर से इसे लेकर एक शिविर लगाया जायेगा, जिसमें बारीडीह बस्ती के साथ ही आस-पास के इलाके के लोगों के बीच कुल 1001 नि:शुल्क फलों से भरा सूप का वितरण किया जायेगा. सुबह 11 बजे से लेकर सूप के खत्म होने तक इसका वितरण किया जायेगा. पहले अाअो पहले पाअो की तर्ज पर लोगों के बीच सूप व फल का वितरण होगा. प्रेस कॉन्फ्रेंस में संवाददाता को संबोधित करते हुए समिति के सदस्य आनंद बिहारी दुबे ने कहा कि आपसी सहयोग से इस तरह के कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है. इसके अलावा सुबह वाले अर्ग्घ के दिन व्रत धारियों के बीच दूध, अगरबत्ती, धूप, चाय, बिस्कुट व बगैर लहसुन-प्याज का चना का घुघनी बांटा जायेगा. प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान समिति के अध्यक्ष पीएन झा ने बताया कि संस्था की अोर से पिछले 11 साल से इस तरह के कार्यक्रम किये जा रहे हैं. इस मौके पर संयोजक बबलू झा, चेतन राव, नवीन कुमार, संतोष सिंह, राना समेत कई अन्य उपस्थित थे.
कारगिल युद्ध के सैनिक का होगा सम्मान
प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान समिति के अध्यक्ष पीएन झा ने कहा कि समिति की अोर से 5 नवंबर कोव्रतधारियों के बीच फल व सूप बांटने से पूर्व कारगिल युद्ध में पाकिस्तानी सैनिक से लोहा लेने वाले सेना के जवान किशन को सम्मानित किया जायेगा. इस मौके पर व्रतधारियों से यह भी अपील की जायेगी कि वे सीमा पर तैनात देश के जवानों की रक्षा की कामना मां से करें.
व्रत धारियों के लिए होगी यह व्यवस्था
– घर से घाट तक पहुंचाने के लिए नि:शुल्क अॉटो
– फलों से भरा सूप
– प्राथमिक उपचार के लिए एंबुलेंस
– गोताखोर
– घाट के आस-पास गंदगी से निबटने के लिए साफ-सफाई
– सुबह वाले अर्ग्घ के दिन चाय, बिस्कुट, पानी, धूप, अगरबत्ती

