जमशेदपुर।
केनेलाइट फैसिलिटी मैनेजमेंट सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड ने क्लीन इंडिया चैलेंज 2016 का गोल्ड अवार्ड मुम्बई के प्रतिष्टित फाइव स्टार होटल में भारत की कई प्रतिष्टित कंपनियों को पछाड़ते हुए जीता।यह पुरस्कार केनेलाइट को क्लीन इंडिया प्रतियोगिता में सभी वर्ग में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए दिया गय। यह अखिल भारतीय स्तर के लिए हॉस्पिटैलिटी सर्विसेज की उच्चस्थ संस्था में से एक क्लीन इंडिया जर्नल की तरफ से राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में सफलतम प्रदर्शन के लिए देश के बेहतरीन संस्थानों के ग्रुप जजों के द्वारा दिया गया।
इस प्रतियोगिता में देश की कई प्रतिष्टित फैसिलिटी मैनेजमेंट की कंपनियों ने हिस्सा लिया था जिसका फर्स्ट रीजनल राउंड 27 नवंबर 2015 को दिल्ली में आयोजित किया गया था जहाँ केनेलाइट लगभग 50 कंपनियों को हारते हुए मुम्बई में होने वाले अंतिम चरण में प्रवेश किया।
केनेलाइट को ये सम्मान 2016 में 50 से अधिक श्रेणियों में प्रस्तुत किए गए क्लीन इंडिया चैलेंज के लिए उत्तम सर्विसेज, रचनात्मकता और व्यावसायिक दक्षता के लिए दिया गया जिसके तहत Rs.250000 की इनाम राशि के साथ साथ विजेता की डायमण्ड प्लेटेड ट्राफी महाराष्ट्र सरकार के उद्यमिता मंत्रालय के गण मान्य लोगों की उपस्थिति में दी गयी। इस सफलता पर केनेलाइट निदेशक श्री मिथलेश झा में कहा, “हम भारत बेहद सम्मानीय संस्थान द्वारा ये सम्मान पा कर बेहद खुश है ये हॉस्पिटलोटी इंडस्ट्री की सबसे प्रतिष्ठित पुरस्कार में से एक है जो हमें अपने उच्चतम मानक को बनाए रखने के लिए प्रेरित करता है।हम विविधता के साथ काम करने और समय के साथ साथ राष्ट्र हित में योगदान के लिए प्रतिबद्ध हैं।




