
गम्हरिया
—–
कोल्हान के आयुक्त कुमार अरुण द्वारा शुक्रवार को गम्हरिया अंचल व प्रखंड कार्यालय का औचक निरीक्षण किया गया। इस दौरान उन्होंने संबंधित कार्यालय के विभागों की पंजियों तथा अन्य कागजातों की जाँच किया और लंबित कार्यों का शीघ्र निबटारा करने का निर्देश अधिकारियों को दिया। निरीक्षण के दौरान कार्यालयों में पड़़े फाइलों की गठरी देख उन्होंने सभी फाईलों को वर्षवार अलग कर सुसज्जित तरीके से रखने का निर्देश दिया। इस दौरान प्रखंड परिसर स्थित लैम्पस सें अपना जमा राशि निकालने पहुँचे ग्रामीण खाताधारियों द्वारा विगत कई दिनों से लैम्पस बन्द रखने की शिकायत तथा प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी के कार्यालय में उपस्थित नहीं रहने की शिकायत भी आयुक्त से की गई। इसके बाद उन्होंने एमओ को प्रतिदिन कार्यालय में उपस्थित रहने व अनुपस्थित रहने की स्थिति में वैकल्पिक व्यवस्था करने का निर्देश दिया। साथ ही, प्रखंड सहाकरिता प्रसार पदाधिकारी को प्रतिदिन लैम्पस खोलने का निर्देश दिया। इस मौके पर उपायुक्त चन्द्रशेखरए बीडीओ शुभ्रा रानी समेत कई विभागीय अधिकारी भी उपस्थित थे।



