


जानकारी के अनुसार लक्ष्मीनियां वार्ड नम्बर 10 से सात जून को एक लड़की के गायब होने को लेकर लड़की के पिता ने अपहरण की प्राथमिकी दर्ज करायी थी। पुलिस लड़की की बरामदगी को लेकर लगातार प्रयास कर रही थी। इसी दौरान लड़की को पुलिस ने बैजनाथपुर चौक के समीप से शुक्रवार को बरामद कर लिया। बरामद लड़की इंटर की छात्रा ने पुलिस को पूछताछ के दौरान बताया कि वह गांव के ही पड़ोसी युवक प्रमोद साह के साथ अपने मर्जी से भागी थी। मैं उससे प्यार करती हूं और वो भी मुझसे प्यार करते हैं। लड़की ने बताया कि भागकर हम दोनों ने शादी रचा ली और अब अपने पति के साथ रहना चारहती हूं। मामले में ओपी अध्यक्ष रुदल कुमार ने बताया कि लड़की का चिकित्सीय परीक्षण कराया जाएगा और न्यायालय में 164 का बयान कराया जाएगा। न्यायालय के आदेश पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। वहीं इस मामले के नामजद आरोपी प्रमोद साह की तलाश की जा रही है। वहीं लड़की बरामदगी के बाद गांव में चर्चा का दौर शुरू हो गया। कई ग्रामीणों ने बताया कि यह घटना शर्मसार कर देने वाली है लड़का व लड़की रिश्ते में चचेरा भाई-बहन हैं। प्रमोद पूर्व से ही शादी और दो बच्चों का पिता भी है।


