
जमशेदपुर।
ओड़िसा के तालचेर से उत्तर प्रदेश के मथुरा ले जाया रहा 40 किलो गांजा के साथ तीन लोगो को पुलिस ने पकड़ा है।ये गांजा को डीजल कटैनर मे चालक के केबिन मे छुपा कर ले जा रहे थे..। इस सर्दभ मे ग्रामीण एस पी ने बताया कि झारखंड ओडिसा के सीमा पर बहारागोड़ा के पर किसी लाईन होटल मे तालचेर से गांजा उतारा गया है। और यह गांजा कही ले जाने की सुचना है। उसी सुचना पर पुलिस की एक टीम बहारागोड़ा- से टाटा जाने वाली सड़क पर अमित लाईन होटल के पास एक डीजल काटेनर को पुलिस ने रोका । उसमे कटेनर की जांच की गई तो उसके केबिन मे 40 किलो गांजां बरामद हुआ।उससे तीन लोग सवार थ। तीनो से कड़ाई से पुछताछ पर बताया कि वे लोग ओड़िसा के तालचेर से तुफान साहु नामक व्यक्ति ने बहारागोड़ा के अमित होटल के मालिक अमीत कुमार सिह के सहयोग से लाईन होटल ले जाया जा रहा था। ग्रामीण एस पी ने कहा कि इस मामाले मे पुलिस ने अमिच कुमार राजपुत. और शैलेश कुशवाहा दोनो कानपुर और राजु अंसारी ( बक्सर ) को गिरफ्तार किया गया है। जबकि लाईन होटल मालिक अमित कुमार सिह और तालचेर के तुफान साहु को फऱार है। उन्हे पकड़ने के लिए पुलिस के द्वारा छापामारी की जा रही है।


