जमशेदपुर।
बागबेडा थाना क्षेत्र स्थित खऱकाई नदी के बड़ौदा घाट मे एक युवक शव पाये जाने की सुचना से पुरे ईलाके मे सनसनी फैल गई। इस सुचना पर आस पड़ोस के लोग नदी तट पर पहंचे लेकिन शव की शिनाख्त नही हो पाई । वही पुलिस ने शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए एम जी एम अस्पताल भेज दिया। पुलिस प्रथम दृष्टि मे इसे हत्या का मामला मान रही है। पुलिस को शक है कि इसकी कही ओर हत्या कर शव को साक्ष्य छुपाने के उद्देश्य से नदी मे फेक दिया गया होगा।
वही इस सर्दभ मे बागबेड़ा थाना प्रभारी जितेन्द्र ठाकुर ने बताया कि स्थानिय लोगो के माध्य़म से उन्हे सुचना मिली कि बागबेड़ा के बड़ौदा घाट मे किसी व्यक्ति का शव पड़ा हुआ है। उसी सुचना पर पुलिस वहां पहुंची तो घटना को सही पाया। उन्होने कहा अभी तक शव की शिनाख्त नही हो पाई है। शव को फिलहाल कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए एम जी एम अस्पताल भेज दिया गया है।



