आज से 10वीं की कक्षाएँ बंद की गई और आगामी कल से बारहवीं की भी कक्षाएँ होंगी बंद।
बारहवीं के छात्र शशिकांत महतो ने ट्विटर पर मामला उठाया।
JAMSHEDPUR।
ज़िला के उपायुक्त और कुणाल षंडगी को टैग करते हुए शशिकांत ने लिखा कि कोरोनावायरस के संक्रमण के मद्देनजर ज़िले के सभी स्कूल कॉलेजों को बंद करने
का आदेश लागू है। आवासीय विद्यालय होने के कारण जवाहर नवोदय विद्यालय में छात्र छात्राओं की आवाजाही तो नही थी लेकिन भोजन सामग्री आदि लाने वाले लोगों से वहाँ रहने वाले छात्र छात्राओं के संक्रमित होना की संभावना है। कक्षाओं को बंद करवाया जाए। भाजपा प्रदेश प्रवक्ता कुणाल षंडगी ने जवाहर नवोदय विद्यालय के प्रिंसिपल राजकपूर सिंह से बात कर अविलंब कक्षाओं को स्थगित करने का आग्रह किया। प्रिंसिपल ने कहा कि आज से 10वीं और कल से 12वी की कक्षाओं स्थगित कर दिया गया है। इस पहल के लिए शशिकांत महतो, प्रणब गराई, राहुल महतो और दुर्गा हेंब्रम समेत कई छात्रों ने पूर्व विधायक कुणाल षंडगी का आभार जताया है।



