
JAMSHEDPUR
केयू की पूर्व कुलपति सह वीमेंस कॉलेज की प्राचार्या प्रोफेसर शुक्ला महांती को हरियाणा राज्य के सोनीपत स्थित भगत फूल सिंह मीणा महिला विश्वविद्यालय की कोर्ट सदस्य के रूप में नामित किया गया है। इस आशय की अधिसूचना हरियाणा के महामहिम राज्यपाल के सचिव द्वारा जारी की गई है। 5 मार्च 2021 को जारी इस अधिसूचना के अनुसार प्रोफेसर महांती का कार्यकाल तीन वर्षों का होगा। युनिवर्सिटी कोर्ट में दिल्ली और हरियाणा से सदस्यगण के साथ झारखण्ड से प्रोफेसर शुक्ला महांती को नामित किया गया है। प्रोफेसर शुक्ला महांती को नैक विजिट के बाद दक्षिण भारत से लौटने पर यह पत्र प्राप्त हुआ है। उन्होंने कहा कि अपनी इस भूमिका का भी शत प्रतिशत निर्वहन करूंगी।



