जमशेदपुर।
आदित्यpपुर औद्योगिक क्षेत्र के प्रसिद्ध उद्यमी स्वर्गीय विजेश्वर प्रसाद सिंह उर्फ विक्टर सिंह के द्वितीय पुण्यतिथि के अवसर पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया.आदित्यपुर मांझी टोला स्थित ओशो सुरती ध्यान केंद्र परिसर में आयोजित श्रद्धांजलि सभा के मौके पर स्वर्गीय विक्टर सिंह के पुत्र रजनीश कुमार सिंह द्वारा श्रद्धांजलि सभा का आयोजन सामाजिक दूरी नियमों का पालन करते हुए किया गया, जहां सभी ने स्वर्गीय विजेश्वर प्रसाद सिंह के चित्र पर माल्यार्पण करते हुए उन्हें नम आंखों से याद किया गया, श्रद्धांजलि सभा में मुख्य रूप से सिंहभूम इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रमोद कुमार सिंह, लघु उद्योग भारती के प्रदेश अध्यक्ष एच आर जैन, जिला सचिव समीर सिंह, कांग्रेस नगर कमेटी के अध्यक्ष संतोष सिंह, दिलीप कुमार सतपति, राजन, अनिल महतो समेत अन्य लोग मौजूद रहे.
