Close Menu
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Facebook X (Twitter) Instagram
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
Facebook X (Twitter) Instagram
  • होम
  • देश-विदेश
  • बिहार
    • पटना
    • दंरभगा
    • भागलपुर
    • मधुबनी
    • मधेपुरा
    • शेखपुरा
    • सहरसा
    • सुपौल
    • अररिया
    • अरवल
    • औरंगाबाद
    • कटिहार
    • किशनगंज
    • कैमुर
    • खगड़िया
    • गया
    • गोपालगंज
    • जमुई
    • जहानाबाद
    • नवादा
    • नालंदा
    • पश्चिम चंपारण
    • पूर्णियां
    • पूर्वी चंपारण
    • बक्सर
    • बाँका
    • भोजपुर
    • मधेपुरा
    • मुंगेर
    • मुजफ्फरपुर
    • रोहतास
    • लखीसराय
    • वैशाली
    • शिवहर
    • शेखपुरा
    • समस्तीपुर
    • सहरसा
    • सारन
    • सीतामढी
    • सीवान
  • झारखंड
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • हजारीबाग
    • कोडरमा
    • दुमका
    • सरायकेला-खरसांवा
    • चतरा
    • गढ़वा
    • पलामू
    • लातेहार
    • खुंटी
    • गिरीडीह
    • गुमला
    • गोड्डा
    • चाईबासा
    • जामताड़ा
    • देवघर
    • धनबाद
    • पाकुड़
    • रामगढ
  • ओडिशा
    • रायगडा
    • संबलपुर
    • सुंदरगढ़
    • सुबर्णपुर
    • जगतसिंहपुर
    • जाजपुर
    • झारसुगुडा
    • ढेंकनाल
    • देवगढ़
    • नबरंगपुर
    • नयागढ़
    • नुआपाड़ा
    • पुरी
    • बरगढ़
    • बलांगीर
    • बालासोर
    • बौद्ध
    • भद्रक
    • मयूरभंज
    • मलकानगिरी
  • राजनीति
  • विशेष
  • युवा जगत
  • स्वास्थ्य
  • अन्य
    • साक्षात्कार
    • मनोरंजन
    • खेल-जगत
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Home » JMSHEDPUR -यू-टर्न के सारे रिकॉर्ड तोड़ रही झारखंड सरकार – कुणाल षाड़ंगी
राजनीति

JMSHEDPUR -यू-टर्न के सारे रिकॉर्ड तोड़ रही झारखंड सरकार – कुणाल षाड़ंगी

BJNN DeskBy BJNN DeskFebruary 13, 2021No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Copy Link

JAMSHEDPUR

रघुवर सरकारकी नियोजन नीति को असमय बिना तैयारियों के रद्द करने के निर्णय बाद से विरोध झेल रही मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अगुवाई वाली झारखंड सरकार को एकबार फ़िर सूबे की मुख्य विपक्षी पार्टी भाजपा ने आड़े हाथों लिया है। नियोजन नीति को लेकर असमंजस और भ्रम में डूबी झारखंड कैबिनेट का भारतीय जनता पार्टी पहले ही विरोध जता चुकी है। वहीं शनिवार को भाजपा प्रवक्ता कुणाल षाड़ंगी की ट्वीट ने सरकार के विरोध को और हवा दे दिया। नियोजन नीति के मसले पर एकबार फ़िर झारखंड सरकार की तीखी आलोचना होने लगी है। शनिवार सुबह पूर्व विधायक और भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता कुणाल षाड़ंगी ने ट्वीट से झारखंड सरकार पर आक्रामक तंज कसते हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से सवाल किया कि राज्य में सरकार चल रही है या सर्कस। यह फ़र्क़ करना कठिन हो रहा है। यू-टर्न के सारे रिकॉर्ड टूट रहे हैं और मूलवासियों के उम्मीदों का सफ़ाया करने की दिशा में सरकार लगातार तेज़ी से कदम बढ़ा रही है। दरअसल कुणाल षाड़ंगी का तंज झारखंड सरकार के उस संकल्प को लेकर था जिसमें रघुवर सरकार की नियोजन नीति को रद्द करने के मंत्रिमंडल के सामूहिक निर्णय को राज्य की कार्मिक एवं प्रशासनिक सुधार विभाग ने संकल्प द्वारा वापस ले लिया है। वहीं नियुक्तियों के लिए 2016 से पूर्व की नियोजन नीति को अस्तित्व में लाने पर सरकार विचार कर रही है। ऐसे में सरकार के पास अब फ़िलहाल नई नियोजन नीति का कोई प्रस्ताव नहीं है। इसी प्रकरण पर भारतीय जनता पार्टी ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन सहित झारखंड सरकार पर तीखा हमला बोला है। यह तय है कि झारखंड मंत्रिमंडल नियोजन नीति को लेकर पूर्णतया भ्रम और असमंजस में है। उन्हें ठोस ज्ञान का अभाव है। पहले रघुवर सरकार की नियोजन नीति को रद्द करना, फ़िर विरोध के बाद विभागीय संकल्प द्वारा उस निर्णय को वापस लेना। और अब 2016 से पूर्व की नियोजन नीति के आधार पर नौकरी देने पर विचार करना सरकार की अपरिपक्वता को दर्शाती है। सवाल उठ रहे हैं कि जब विसंगति बताकर रघुवर सरकार की नियोजन नीति को हेमंत सरकार ने रद्द कर दिया तो उस निर्णय को पलटने की नौबत क्यों आन पड़ी। वहीं जब नियोजन नीति को रद्द करने की निर्णय वापस ली जा चुकी है, ऐसे में नियुक्तियों के लिए 2016 से पहले की नीति को आधार क्यों बनाया जा रहा है? हेमंत सरकार को ऐसे ही कई गंभीर सवालों के जवाब देने होंगे। सरकार अपने ही निर्णयों से लगातार आलोचनाओं और विरोध की शिकार हो रही है। भाजपा प्रवक्ता कुणाल षाड़ंगी ने कहा की मंत्रिमंडल की सामूहिक जिम्मेदारी से चलने वाली सरकार में ऐसी अनिर्णय की स्थिति राज्य के इतिहास में पहली बार है। सरकार के अल्पज्ञान, भ्रम और अधूरी तैयारियों से मूलवासियों के उम्मीदों का सफ़ाया तय है। कुणाल षाड़ंगी ने कहा कि रघुवर सरकार की नियोजन नीति में झारखंडियों के हित और अधिकारों की चिंता साफ़ दिखाई देती थी। वहीं वर्तमान सरकार मूलवासियों को अधिकारों से वंचित रखने की ओछी राजनीति कर रही है। भारतीय जनता पार्टी ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से अविलंब स्थिति स्पष्ट करने की माँग की है। भाजपा प्रवक्ता ने सरकार को नसीहत दिया है कि राज्य में नियोजन नीति को लेकर पसरे भ्रम और असमंजस की स्थिति को दूर करने के लिए सीएम को स्वयं नैतिक जिम्मेदारी लें। उन्हें सामने आकर सरकार का रुख स्पष्ट करना चाहिए।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link
BJNN Desk
  • Website

आनंद किशोर बिहार झारखंड न्यूज़ नेटवर्क में कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। वे सामाजिक मुद्दों, जनहित और मानवीय संवेदनाओं से जुड़ी खबरों पर विशेष रुचि रखते हैं। आनंद का उद्देश्य कमजोर और जरूरतमंद लोगों की आवाज को सही मंच तक पहुंचाना है। वे निष्पक्ष, सरल और प्रभावशाली पत्रकारिता में विश्वास रखते हैं।

Related Posts

ADITYAPUR NEWS: राज्यसभा सांसद प्रदीप वर्मा से मिले डिप्टी मेयर अंकुर सिंह, शिष्टाचार भेंट में लिया आशीर्वाद

July 14, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने सोशल मीडिया की भूमिका को सराहा, दिनेश कुमार की पीठ थपथपाई

June 7, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: दुर्गा पूजा में अपने कर्मचारियों को वेतन तक नहीं दे पाएगी झारखंड सरकार, विकास पूरी तरह ठप: संजय सेठ

June 3, 2026
Facebook X (Twitter) Pinterest Instagram YouTube Telegram WhatsApp
© 2026 BJNN. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.