Close Menu
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Facebook X (Twitter) Instagram
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
Facebook X (Twitter) Instagram
  • होम
  • देश-विदेश
  • बिहार
    • पटना
    • दंरभगा
    • भागलपुर
    • मधुबनी
    • मधेपुरा
    • शेखपुरा
    • सहरसा
    • सुपौल
    • अररिया
    • अरवल
    • औरंगाबाद
    • कटिहार
    • किशनगंज
    • कैमुर
    • खगड़िया
    • गया
    • गोपालगंज
    • जमुई
    • जहानाबाद
    • नवादा
    • नालंदा
    • पश्चिम चंपारण
    • पूर्णियां
    • पूर्वी चंपारण
    • बक्सर
    • बाँका
    • भोजपुर
    • मधेपुरा
    • मुंगेर
    • मुजफ्फरपुर
    • रोहतास
    • लखीसराय
    • वैशाली
    • शिवहर
    • शेखपुरा
    • समस्तीपुर
    • सहरसा
    • सारन
    • सीतामढी
    • सीवान
  • झारखंड
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • हजारीबाग
    • कोडरमा
    • दुमका
    • सरायकेला-खरसांवा
    • चतरा
    • गढ़वा
    • पलामू
    • लातेहार
    • खुंटी
    • गिरीडीह
    • गुमला
    • गोड्डा
    • चाईबासा
    • जामताड़ा
    • देवघर
    • धनबाद
    • पाकुड़
    • रामगढ
  • ओडिशा
    • रायगडा
    • संबलपुर
    • सुंदरगढ़
    • सुबर्णपुर
    • जगतसिंहपुर
    • जाजपुर
    • झारसुगुडा
    • ढेंकनाल
    • देवगढ़
    • नबरंगपुर
    • नयागढ़
    • नुआपाड़ा
    • पुरी
    • बरगढ़
    • बलांगीर
    • बालासोर
    • बौद्ध
    • भद्रक
    • मयूरभंज
    • मलकानगिरी
  • राजनीति
  • विशेष
  • युवा जगत
  • स्वास्थ्य
  • अन्य
    • साक्षात्कार
    • मनोरंजन
    • खेल-जगत
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Home » जतेन लालवानी ने -&TV “कहत हनुमान जय श्री राम” में केसरी के किरदार के लिए बढ़ाया वजन
Top Stories

जतेन लालवानी ने -&TV “कहत हनुमान जय श्री राम” में केसरी के किरदार के लिए बढ़ाया वजन

BJNN DeskBy BJNN DeskJanuary 24, 2020Updated:January 24, 2020No Comments4 Mins Read
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Copy Link

बेहद प्रतिभाशाली अभिनेता जितेन लालवानी, जिन्होंने अपने टेलीविजन करियर में दो-दो बार सफलतापूर्वक शनिदेव का किरदार निभाया है, वे अब -ज्ट के आगामी पौराणिक शो ‘कहत हनुमान जय श्री राम’ में भगवान हनुमान के पिता केसरी का संवेदनशील किरदार निभाएंगे। यह लगातार तीसरा मौका होगा जब जितेन एक पौराणिक किरदार निभाते नजर आएँगे। ऐसे में अपने प्रत्येक रोल की तरह इसे भी बेहद बखूबी से निभाने के लिए जितेन जी-तोड़ मेहनत कर रहे हैं।  जहां वे रोज योगा कर रहे हैं तो वहीं इस कैरेक्टर के लिए मसल गेन करने के लिए भी अथक परिश्रम कर रहे हैं।  उन्होंने जंक फूड पर भरोसा न करते हुए पूरी तरह से हेल्दी रास्ता अपनाया है।

जितेन भले ही दुबले नजर आते हो लेकिन वे काफी फिट हैं। उन्होंने कभी भी यह नहीं सोचा था कि वे जिम में पसीना बहाएंगे। उन्हें जिम का रूटीन कुछ विशेष रास भी नहीं आता। लेकिन केसरी के इस पात्र के लिए उन्हें काफी हद तक भारी भरकम और मजबूत नजर आना था। ऐसे में उन्होंने मसल्स हासिल करने को अपनी प्राथमिकता बना लिया। अपने शेड्यूल में फिटनेस को एक नए सिरे से जोड़ने के बारे में जितेन ने बताया, “जब शुरुआत में मैंने निर्माताओं के साथ अपनी भूमिका पर चर्चा की तो निर्णय लिया गया कि इसे भारी भरकम शरीर वाला दिखाने की जगह हम इसे वेल टोंड बॉडी वाला दिखाएंगे। शुरू में, अपनी जीवनशैली में अचानक आए इन बड़े परिवर्तनों के साथ सामंजस्य बिठाना मुश्किल था लेकिन धीरे धीरे रोज सुबह शूट पर जाने से पहले मैं जिम जाने का अभ्यस्त हो गया। अब लगभग पांच माह हो गए हैं जब से कि मैंने यह बदली हुई जीवनशैली अपनाई है और ईमानदारी से कहूं तो मैं अपने भीतर परिवर्तन महसूस कर रहा हूँ। यहाँ तक कि मैंने अपने शरीर और मसल स्ट्रेंथ में काफी सकारात्मक बदलाव महसूस किया है। साथ ही मेरा पांच किलो वजन भी बढ़ा है, जो इस किरदार के लिए मेरे ऊपर काफी अच्छा लग रहा है। सच कहूं तो यह नई व्यायाम वाली दिनचर्या किसी भी दिक्कत से बचने में मेरी मदद कर रही है।”

जितेन ने न केवल जिम में पसीना बहाना शुरू किया बल्कि साथ ही अपनी डाइट में भी काफी बदलाव किए। उन्होंने शरीर के फैट लेवल को मेंटेन रखने के लिए कम कार्बोहाईड्रेट और हाई प्रोटीन वाला आहार लेना शुरू किया। अपनी डाइट में बदलाव के बारे में विचार साझा करते हुए जितेन ने कहा, “मैं हमेशा से हेल्दी ही खाता रहा हूँ लेकिन अपनी डाइट में इस बदलाव के साथ अब मैंने रोजाना खाए जाने वाले भोजन से अर्जित कैलोरी पर नजर रखनी शुरू कर दी है। शुरू में, जब मैंने इसकी शुरुआत की थी तो रोज एक जैसा खाना खाना काफी बोरिंग लग रहा था। तब मेरी पत्नी ने मेरी सहायता की और उन्होंने अलग-अलग तरह का टेस्टी और हेल्दी खाना तैयार करना शुरू किया। ताकि मेरी फिटनेस मुहिम बिना किसी बाधा के जारी रह सके। हरेक के लिए यह जरुरी है कि वे एक बैलेंस्ड डाइट लें, खास तौर से तब जब वे वर्क आउट कर रहे हो। मैं आशा करता हूँ कि लोग मेरे इस नए अवतार को नोटिस करेंगे और इसकी सराहना भी करेंगे।”

‘भक्ति’ का सर्वोच्च शिखर माने जाने वाले, शक्तिशाली और सर्वोपरी भगवान शिव के अवतार भगवान हनुमान को विशेष उद्देश्य और लक्ष्य के लिए धरती पर सबसे ताकतवर बनाया गया था। जहां हर एक देवता विशेष कारण से अपने भक्त के जीवन में खास जगह रखता है, वहीं भगवान हनुमान भगवान श्रीराम के प्रति अपने निस्वार्थ प्रेम और समर्पण के कारण भक्तों में सबसे ऊंचा स्थान हासिल कर गए। भगवान राम के प्रति उनकी ‘भक्ति’ की असली शक्ति और सुगंध को बताने के साथ ही, उनके जीवन से जुड़े कई अनछुए पहलूओं को उजागर करने के लिए -ज्ट तैयार हैं अपने शो ‘कहत हनुमान जय श्री राम’ के साथ। जिसमें भगवान हनुमान की ‘भक्ति और समर्पण’ की गौरवशाली गाथा सुनाई जाएगी।

देखिए “कहत हनुमान जय श्री राम” हर सोमवार से शुक्रवार, रात 9.30 बजे, केवल &TV पर

 

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link
BJNN Desk
  • Website

आनंद किशोर बिहार झारखंड न्यूज़ नेटवर्क में कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। वे सामाजिक मुद्दों, जनहित और मानवीय संवेदनाओं से जुड़ी खबरों पर विशेष रुचि रखते हैं। आनंद का उद्देश्य कमजोर और जरूरतमंद लोगों की आवाज को सही मंच तक पहुंचाना है। वे निष्पक्ष, सरल और प्रभावशाली पत्रकारिता में विश्वास रखते हैं।

Related Posts

JAMSHEDPUR NEWS :475 ड्राइविंग लाइसेंस रद्द, 27 लाख जुर्माना

July 26, 2026

Jamshedpur News :मानगो नगर निगम के खिलाफ सरयू राय का 27 जुलाई को धरना

July 26, 2026

JAMSHEDPUR NEWS :मंच पर जीवंत हुईं प्रेमचंद की कहानियाँ, नाट्य प्रतियोगिता में KPS गम्हरिया बना चैंपियन

July 25, 2026
Facebook X (Twitter) Pinterest Instagram YouTube Telegram WhatsApp
© 2026 BJNN. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.