
JAMSHEDPUR
16 मार्च को मुंबई में लक्मे फैशन वीक शुरू हो रहा है। 21 मार्च तक चलने वाले इस फैशन शो में पहली बार झारखंड की एक कंपनी अपने नये कलेक्शन का प्रदर्शन करेगी। यूरोप के कई देशों में अपने डिजाइन का झंडा गार चुकी कोकून नाम
की कंपनी सरायकेला-खरसांवा के दूर दराज के इलाकों में काम करती है।
इस फैशन शो में पहली बार झारखंड की हस्तकला और नाट्यकला छाऊ से प्रेरित अवंतगार्ड (avant-garde) कलेक्शन का प्रदर्शन होगा इस कलेक्शन में जर्मनी की प्रसिद्ध कला शैली बाउहाउस (Bauhaus) की छाप देखने को मिलेगी। पहली बार कोई कंपनी ऐसा कलेक्शन पेश करने जा रही है जिसमें झारखंड और जर्मनी की कला शैलियों का फ्यूजन होगा।
झारखंड की कंपनी कोकून जो कलेक्शन पेश करने जा रही है उसकी थीम है पूर्ण वृत। मॉडल जिस डिजानइन को पहनेगी में उसमें पूर्ण वृत की झलक देखने को मिलेगी। पूर्ण वृत, सनातन धर्म के जीवन चक्र के फलसफा पर आधारित है। सनातन धर्म में जीवन चक्र का सिद्धांत बताता है कि इंसान का शरीर नश्वर है और आत्मा अजर-अमर है। ये बताता है कि प्राकृतिक संसाधनों का सतत प्रयोग किया जाए ताकि कुछ भी व्यर्थ ना जाए। इस कलेक्शन में जिस ड्रेस को मॉडल पेश करेंगी उनमें जैविक तरीके से तैयार रेशम के कपड़ों का इस्तेमाल हुआ है। इस रेशम की खास बात ये है कि इसे बनाने में किसी भी रेशम के कीड़े को कोई नुकसान नहीं पहुंचाया गया है। रेशम के इन कीड़ों ने अपना जीवन चक्र पूरा किया है।
लक्मे फैशन वीक में शामिल हो रही कंपनी कोकून झारखंड की कंपनी है। कंपनी का डिजाइन स्टूडियो जर्मनी में है। कंपनी की इकाइयां झारखंड के अलग-अलग क्षेत्रों में चल रही हैं।

