
जामताड़ा।


दुगुनी करने के नाम पर करोड़ों रुपए ठगी करने के आरोपी सह नन बैंकिंग कंपनी ओरियन इंडस्ट्री के दो डायरेक्टर महफूज आलम तथा मंजूर आलम को जामताड़ा पुलिस ने गिरफ्तार किया है। वर्ष 2016 के एक मामले में डायरेक्टर महफूज आलम एवं मंजूर आलम की गिरफ्तारी हुई है। इससे पूर्व इनके तीन साथी गिरफ्तार हो चुके हैं। वही एक डायरेक्टर अभी भी फरार है।
डायरेक्टर महफूज आलम एवं मंजूर आलम को जामताड़ा थाना पुलिस टीम ने ब्लॉक रोड स्थित इनके आवास से गिरफ्तार किया है। वर्ष 2016 के एक मामले में ओरियन इंडस्ट्रीज कंपनी के डायरेक्टर के विरुद्ध झांसा देकर 3 साल में राशि दोगुनी करने के नाम पर लोगों से करोड़ों रुपए ठगी करने का आरोप है। जिसमें एक मामला जामताड़ा थाना में जून 2016 में दर्ज किया गया था। जामताड़ा थाना में दर्ज कार्ड संख्या 159/16 में फरार चल रहे महफूज आलम मंजूर आलम की गिरफ्तारी हुई है। इससे पूर्व इनके तीन साथी परवेज आलम, कमाल कौसर, सलीमउद्दीन अंसारी को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। वही एक अन्य डायरेक्टर मोईज आलम अभी भी फरार चल रहा है। जिसे जल्द गिरफ्तार करने का दावा थाना प्रभारी इंस्पेक्टर संजय कुमार ने किया है।

