
बोकारो


निजी स्कूलों में इनदिनों प्रतिदिन हंगामा देखने को मिल रहा है। आज एक बार फिर सेक्टर चार स्थित डीएवी स्कूल में फीस जमा नहीं करने पर प्रबंधन द्वारा रिजल्ट नहीं दिए जाने के खिलाफ अभिभावकों ने स्कूल में जमकर हंगामा किया। हंगामा को देखते हुए चास सीओ मौके पर पहुंचे तो उन्होंने अभिभावकों की ही धुनाई करने की बात कर डाली। उसके बाद अभिभावक और आक्रोशित हो गए किसी तरह मामले को शांत कराया गया।
दरअसल, मामला यह हुआ कि डीएवी प्रबंधन के द्वारा छात्रों से ट्यूशन फी के अलावा अन्य सभी तरह की फीस के साथ री एडमिशन चार्ज की भी मांग की जा रही थी। इसको लेकर अभिभावकों को छात्रों का रिजल्ट कार्ड नहीं दिया जा रहा था। प्रबंधन के इस रवैया को देखते हुए अभिभावक मौके पर हंगामा करने लगे। अभिभावकों की मांग थी कि री एडमिशन और अन्य फीस नहीं देंगे। उसके बाद हंगामा बढ़ता देख स्कूल की प्रिंसिपल मौके पर पहुंची लेकिन उनके द्वारा सिर्फ रिपोर्ट कार्ड दिए जाने की बात कह कर लोगों को शांत कराने का प्रयास किया जाने लगा।

