
आजसू विधायक लंबोदर महतो कई मांगों को लेकर धरने पर बैठे हैं।झारखंड विधानसभा बजट सत्र का आज 14 वां दिन है। बता दे लंबोदर महतो शहीद वीनोद यादव के परिवार के लिए मुआवजे की मांग को लेकर सदन के बाहर धरने पर बैठे है। उन्होंने कहा कि कई बार यह मांग उठाई गई लेकिन अभी तक इसपर कुछ नहीं हुआ है। सदन में भी कई मामले भी उठाए हैं हमने लेकिन अभी तक अधिकारियों द्वारा संज्ञान नहीं लिया गया है।



