Close Menu
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Facebook X (Twitter) Instagram
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
Facebook X (Twitter) Instagram
  • होम
  • देश-विदेश
  • बिहार
    • पटना
    • दंरभगा
    • भागलपुर
    • मधुबनी
    • मधेपुरा
    • शेखपुरा
    • सहरसा
    • सुपौल
    • अररिया
    • अरवल
    • औरंगाबाद
    • कटिहार
    • किशनगंज
    • कैमुर
    • खगड़िया
    • गया
    • गोपालगंज
    • जमुई
    • जहानाबाद
    • नवादा
    • नालंदा
    • पश्चिम चंपारण
    • पूर्णियां
    • पूर्वी चंपारण
    • बक्सर
    • बाँका
    • भोजपुर
    • मधेपुरा
    • मुंगेर
    • मुजफ्फरपुर
    • रोहतास
    • लखीसराय
    • वैशाली
    • शिवहर
    • शेखपुरा
    • समस्तीपुर
    • सहरसा
    • सारन
    • सीतामढी
    • सीवान
  • झारखंड
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • हजारीबाग
    • कोडरमा
    • दुमका
    • सरायकेला-खरसांवा
    • चतरा
    • गढ़वा
    • पलामू
    • लातेहार
    • खुंटी
    • गिरीडीह
    • गुमला
    • गोड्डा
    • चाईबासा
    • जामताड़ा
    • देवघर
    • धनबाद
    • पाकुड़
    • रामगढ
  • ओडिशा
    • रायगडा
    • संबलपुर
    • सुंदरगढ़
    • सुबर्णपुर
    • जगतसिंहपुर
    • जाजपुर
    • झारसुगुडा
    • ढेंकनाल
    • देवगढ़
    • नबरंगपुर
    • नयागढ़
    • नुआपाड़ा
    • पुरी
    • बरगढ़
    • बलांगीर
    • बालासोर
    • बौद्ध
    • भद्रक
    • मयूरभंज
    • मलकानगिरी
  • राजनीति
  • विशेष
  • युवा जगत
  • स्वास्थ्य
  • अन्य
    • साक्षात्कार
    • मनोरंजन
    • खेल-जगत
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Home » JHARKHAND : मिलजुल कर झारखंड को विकसित राज्य बनाएं – मुख्यमंत्री
Breaking News

JHARKHAND : मिलजुल कर झारखंड को विकसित राज्य बनाएं – मुख्यमंत्री

BJNN DeskBy BJNN DeskNovember 8, 2022No Comments4 Mins Read
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Copy Link

रांची।मुख्यमंत्री  हेमन्त सोरेन ने कहा कि इंटरनेशनल पेंटेकोस्टल होलीनेस चर्च (आई.पी.एच.सी.) विगत 100 साल से सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों में गरीब, जरूरतमंद, पिछड़े-कमजोर तथा आदिवासी समाज के उत्थान के लिए कार्य कर रही है। यह संस्थान ऐसे वर्ग के लोगों को अपने पैरों पर खड़ा कर उन्हें बल देने का काम कर रही है। झारखंड अत्यंत पिछड़े राज्यों में से एक माना जाता है। सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों में बसने वाले लोग कठिन जीवन से गुजरते हैं, ऐसे लोगों के बीच पहुंचकर आपकी संस्था उन्हें मार्गदर्शन देकर आगे बढ़ने की ताकत दे रही है। आज मैं इस मंच के माध्यम से आप सभी को तहे दिल से धन्यवाद देता हूं। उक्त बातें मुख्यमंत्री ने आज सिरम टोली चौक रांची स्थित होटल मेपलवुड में आईपीएचसी के 100वीं वर्षगांठ के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहीं। मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने कहा कि मुझे कई जगह मिशन संस्थाओं के साथ काम करने तथा विकासात्मक योजनाओं पर विचार-विमर्श करने का मौका मिला है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य के आदिवासियों और मूलवासियों में जो शैक्षणिक और बौद्धिक विकास हुआ है इसमें कहीं न कहीं मिशन संस्थानों का महत्वपूर्ण भूमिका रहा है। सुदूर क्षेत्रों में जहां मूलभूत सुविधाओं जैसे सड़क, बिजली, पानी, स्वास्थ्य, शिक्षा की कमी है वैसे क्षेत्रों में मिशन संस्थाओं ने सकारात्मक कार्य कर मील का पत्थर स्थापित करने का काम कर दिखाया है।

मिलजुल कर झारखंड को विकसित राज्य बनाएं

मुख्यमंत्री ने कहा कि मेरा प्रयास रहा है कि हम सभी लोग मिलजुल कर इस राज्य को विकसित राज्य बनाने की ओर आगे बढ़ाएंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि झारखंड के लोग सरल स्वभाव के होते हैं। कभी-कभी इनके सरल स्वभाव का दुरुपयोग भी किया जाता है। यहां के लोग सरल तथा सीधे स्वभाव के होने के कारण कार्यपालिका की मकड़जाल को नहीं समझ पाते हैं और सरकार की भावी योजनाओं से वंचित रह जाते हैं, हमें उनके साथ खड़े रहने की आवश्यकता है। देश का 42% खनिज संपदा झारखंड में निकलता है। झारखंड की संपदा देश में रोशनी तथा देश की अर्थव्यवस्था का अहम हिस्सा बना हुआ है।

कोरोना संक्रमण काल में झारखंड ने पूरे देश में उदाहरण पेश किया

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने कहा कि हमारी सरकार बनने के महज कुछ दिनों बाद ही वैश्विक महामारी कोरोना संक्रमण चुनौती बनकर सामने आ खड़ी हुई। राज्य सरकार ने पूरी तत्परता के साथ झारखंड के मजदूर, किसान, जरूरतमंदों सहित सभी वर्गों के लोगों को राहत पहुंचाया। मजदूरों को अपने घरों पर ही रोजगार उपलब्ध कराने का काम किया। राज्य सरकार द्वारा कोरोना संक्रमण काल में किए गए कार्य देशभर में उदाहरण बना। मुख्यमंत्री ने कहा कि जैसे ही कोरोना संक्रमण से निकलते हुए आगे बढ़े वैसे ही राज्य में सुखाड़ की चुनौती आ खड़ी हुई। राज्य सरकार ने सुखाड़ जैसी चुनौती को भी संभाला। यहां के किसान परिवार के लोगों को रोजगार सृजन के लिए कई योजनाओं की सौगात भी दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार ने राज्य की परंपरा, संस्कृति और प्राकृतिक व्यवस्थाओं को मद्देनजर रखते हुए कार्य योजना तैयार करने का काम किया।

सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को सरकार की योजनाओं से जोड़ने की अपील

मुख्यमंत्री ने सभी से अपील करते हुए कहा कि सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले चिन्हित गरीब-जरूरतमंद परिवारों को सरकार की योजनाओं से जोड़ने के लिए हम सभी को मिलकर कार्य करने की जरूरत है। आप सभी लोग सरकार की महत्वकांक्षी योजनाओं को एक-एक जरूरतमंद तक पहुंचाने का काम करें ताकि लोगों को सरकार के प्रति विश्वास जगे।

इस अवसर पर  माइकल जॉन,  पतरस टुडू,  अनिल रेबन,  जेसन मर्की,  आलोक कच्छप,  अशोक मिश्रा,  संजीव मसीह,  सनातन सोरेन सहित साउथ इंडिया, नॉर्थ इंडिया एवं ईस्टर्न इंडिया से पहुंचे आईपीएचसी के प्रतिनिधि उपस्थित थे।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link
BJNN Desk
  • Website

TEAM BJNN

Related Posts

JAMSHEDPUR NEWS: धनतेरस पर सुरक्षा को लेकर सड़क पर उतरे एसएसपी, बाइक से किया शहर का निरीक्षण

November 5, 2026

RAILWAY NEWS:ZRTI में 302 रेलकर्मियों को मिला विशेष अग्नि सुरक्षा प्रशिक्षण, दिवाली में आग से बचाव के सीखे गुर

November 5, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: एडीएलएस सनशाइन स्कूल में तीन दिवसीय साहित्यिक महोत्सव ‘सेलियस्टा 2026’ का समापन, प्रतिभागियों को किया गया सम्मानित

November 5, 2026
Facebook X (Twitter) Pinterest Instagram YouTube Telegram WhatsApp
© 2026 BJNN. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.