Close Menu
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Facebook X (Twitter) Instagram
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
Facebook X (Twitter) Instagram
  • होम
  • देश-विदेश
  • बिहार
    • पटना
    • दंरभगा
    • भागलपुर
    • मधुबनी
    • मधेपुरा
    • शेखपुरा
    • सहरसा
    • सुपौल
    • अररिया
    • अरवल
    • औरंगाबाद
    • कटिहार
    • किशनगंज
    • कैमुर
    • खगड़िया
    • गया
    • गोपालगंज
    • जमुई
    • जहानाबाद
    • नवादा
    • नालंदा
    • पश्चिम चंपारण
    • पूर्णियां
    • पूर्वी चंपारण
    • बक्सर
    • बाँका
    • भोजपुर
    • मधेपुरा
    • मुंगेर
    • मुजफ्फरपुर
    • रोहतास
    • लखीसराय
    • वैशाली
    • शिवहर
    • शेखपुरा
    • समस्तीपुर
    • सहरसा
    • सारन
    • सीतामढी
    • सीवान
  • झारखंड
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • हजारीबाग
    • कोडरमा
    • दुमका
    • सरायकेला-खरसांवा
    • चतरा
    • गढ़वा
    • पलामू
    • लातेहार
    • खुंटी
    • गिरीडीह
    • गुमला
    • गोड्डा
    • चाईबासा
    • जामताड़ा
    • देवघर
    • धनबाद
    • पाकुड़
    • रामगढ
  • ओडिशा
    • रायगडा
    • संबलपुर
    • सुंदरगढ़
    • सुबर्णपुर
    • जगतसिंहपुर
    • जाजपुर
    • झारसुगुडा
    • ढेंकनाल
    • देवगढ़
    • नबरंगपुर
    • नयागढ़
    • नुआपाड़ा
    • पुरी
    • बरगढ़
    • बलांगीर
    • बालासोर
    • बौद्ध
    • भद्रक
    • मयूरभंज
    • मलकानगिरी
  • राजनीति
  • विशेष
  • युवा जगत
  • स्वास्थ्य
  • अन्य
    • साक्षात्कार
    • मनोरंजन
    • खेल-जगत
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Home » Jharkhand Sports:झारखंड के कई खिलाड़ियों ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाई– हेमन्त सोरेन
Breaking News

Jharkhand Sports:झारखंड के कई खिलाड़ियों ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाई– हेमन्त सोरेन

BJNN DeskBy BJNN DeskDecember 27, 2021No Comments5 Mins Read
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Copy Link

मुख्यमंत्री आमंत्रण राज्य स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता-2021 के समापन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि सम्मिलित हुए मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन।*
=========================
*मुख्यमंत्री ने मेगा स्पोर्ट्स कंपलेक्स, होटवार,रांची में आयोजित बालक वर्ग के रांची बनाम पूर्वी सिंहभूम के बीच हुए फाइनल मैच का लुफ्त उठाया।*
=========================
*मुख्यमंत्री आमंत्रण (बालक एवं बालिका) राज्य स्तरीय प्रतियोगिता-2021 के फाइनल में पूर्वी सिंहभूम की बालिका वर्ग ने रामगढ़ की बालिका वर्ग को 4-2 से हराया, वहीं बालक वर्ग में भी पूर्वी सिंहभूम की टीम ने रांची की टीम को 3-2 से हराकर ट्रॉफी पर कब्जा जमाया।*
=========================
*★ राज्य में जल्द बेहतर स्पोर्ट्स पॉलिसी बनेगी*

*★ युवाओं को खेल के क्षेत्र में प्लेटफार्म दे रही सरकार*

Ranchi

झारखंड के खिलाड़ियों को बेहतर प्लेटफार्म उपलब्ध कराने के लिए राज्य सरकार कटिबद्ध है। राज्य में जल्द स्पोर्ट्स पॉलिसी बनाई जाएगी। सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों के भी युवक-युवतियों के हुनर को तराशने का काम राज्य सरकार कर रही है। युवाओं को खेल के क्षेत्र में अधिक से अधिक मौका मिल सके इस निमित्त नई खेल पॉलिसी का गठन किया जाएगा। मुख्यमंत्री आमंत्रण राज्य स्तरीय प्रतियोगिता-2021 का आयोजन एक नई सोच और प्रयोग के साथ किया गया है। खेल की दिशा में राज्य सरकार बेहतर करने का प्रयास कर रही है। राज्य के विकास में खेल रीढ़ का हड्डी बन सकता है। राज्य में खेल के विकास के लिए ‘सहाय’ योजना की शुरुआत की गई है। इस योजना के तहत फुटबॉल, हॉकी, एथलेटिक्स और वॉलीबॉल को बढ़ावा मिल रहा है। हमारी सरकार का प्रयास है कि राज्य के नौजवान वर्ग एवं छात्र-छात्राएं खेल के माध्यम से अपना कैरियर बना सके तथा राज्य का नाम विश्व में रोशन कर सकें। उक्त बातें मुख्यमंत्री ने आज बिरसा मुंडा एथलेटिक स्टेडियम, मेगा स्पोर्ट्स कंपलेक्स होटवार रांची में आयोजित मुख्यमंत्री आमंत्रण फुटबॉल प्रतियोगिता-2021 के समापन समारोह को संबोधित करते हुए कहीं।

*राज्य में युवा वर्ग के हुनर और क्षमता को तराशने का हो रहा प्रयास*

मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने कहा कि झारखंड के कई खिलाड़ियों ने अपने हुनर का लोहा मनवाते हुए देश और दुनिया में अपनी पहचान बनाई है। यहां के कई खिलाड़ियों ने विभिन्न खेलों में देश के लिए कप्तानी भी की है। मुख्यमंत्री ने कहा कि यहां के खिलाड़ियों के हुनर और क्षमता को प्लेटफॉर्म देकर उनका मार्ग प्रशस्त करना राज्य सरकार की प्राथमिकता है। मुख्यमंत्री आमंत्रण राज्य स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन विगत एक माह पूर्व से ही किया गया था। यह फुटबॉल प्रतियोगिता पूरे राज्य भर में उत्साह और उमंग के साथ आयोजित हुआ है। आज यहां इस प्रतियोगिता का समापन हो रहा है। राज्य स्तरीय इस प्रतियोगिता में लगभग डेढ़ लाख बच्चों ने हिस्सा लिया है। राज्य में यह पहला मौका है जब इतनी बड़ी संख्या में हमारे बच्चे ऐसे खेल आयोजन से जुड़े हैं। इस प्रतियोगिता से खिलाड़ियों में उत्साह जगी है और कई खिलाड़ी उभर कर सामने भी आए हैं, यह राज्य के लिए एक अच्छा संकेत है। राज्य में अन्य खेलों के साथ फुटबॉल खेल एवं खिलाड़ियों को बढ़ावा देने हेतु निरंतर प्रयास किया जा रहा है।

*राज्य के विकास में खेल और खिलाड़ियों की भूमिका अहम*

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार आने वाले दिनों में खेल से संबंधित कई प्रतियोगिताओं का बड़ा आयोजन भी करेगी। सरकार विभिन्न खेलों में हुनरमंद बच्चों को तलाशने का काम कर रही है। झारखंड के सर्वांगीण विकास में यहां के खिलाड़ियों की भूमिका महत्वपूर्ण है अतएव आप सभी प्रतिभागी अपना पूरा योगदान दें। मुख्यमंत्री ने मुख्यमंत्री आमंत्रण राज्य स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता के फाइनल मैच के बालिका वर्ग के विनर पूर्वी सिंहभूम की टीम तथा बालक वर्ग के विनर पूर्वी सिंहभूम की टीम को शुभकामनाएं एवं बधाई देते हुए कहा कि दोनों ही वर्गों में पूर्वी सिंहभूम की टीमें विजय हुई हैं, यह पूर्वी सिंहभूम के बालक-बालिका वर्ग के जोश और जज्बा को दर्शाता है। मुख्यमंत्री ने बालिका वर्ग की रनर टीम रामगढ़ एवं बालक वर्ग के रनर टीम रांची को भी शुभकामनाएं एवं बधाई दीं। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह तो शुरुआत है आगे मंजिलें अभी बहुत हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि विगत 1 महीने से आयोजित इस टूर्नामेंट की गतिविधियां खुशी देने वाली रही हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में जितने भी युवक-युतियां प्रतिभागी रहे हैं तथा वैसे बच्चे जो टीम मैनेजमेंट के साथ थे उन सभी को मैं शुभकामनाएं देता हूं। आने वाले दिनों में राज्य के नौजवानों, छात्र-छात्राओं का दायरा खेल के क्षेत्र में और अधिक बढ़ सके इस निमित्त प्रतिबद्धता के साथ कार्य किए जाएंगे। ऐसे आयोजनों में आप सभी लोगों की उपस्थिति सरकार को सकारात्मक दिशा देगी।

मौके पर मुख्यमंत्री ने फाइनल मैच के बालक तथा बालिका वर्ग के विनर टीम तथा रनर टीम के प्रतिभागियों को मैडल, नगद पुरस्कार राशि तथा खेल किट इत्यादि देकर सम्मानित किया। मौके पर मुख्यमंत्री ने प्रतियोगिता के सफल आयोजन में अपनी महती भूमिका निभाने वाले टेक्निकल सपोर्ट पर्सन को भी सम्मानित किया।

*इस अवसर पर मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव श्री राजीव अरुण एक्का, पर्यटन, कला संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग के सचिव श्री अमिताभ कौशल, खेल निदेशक श्री जीशान कमर सहित खेल विभाग के पदाधिकारी एवं अन्य लोग उपस्थित थे।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

Related Posts

Aaj Ka Rashifal:15 दिसम्बर 2025 सोमवार का पंचांग और राशिफल जानें पं कुंतलेश पाण्डेय की जुबानी

December 15, 2025

Jamshedpur News :सामाजिक संस्था लोक समर्पण के रक्तदान शिविर में उमड़े रक्तदाता

December 14, 2025

Jamshedpur News :जुगसलाई राणी सती दादी मंदिर में आयोजित शिविर में 60 यूनिट रक्त संग्रह

December 14, 2025
Facebook X (Twitter) Pinterest Instagram YouTube Telegram WhatsApp
© 2025 BJNN. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.