
जमशेदपुर।


झारखंड श्रमजीवी पत्रकार युनियन का एक प्रतिनिधिमंडल माननीय सरयु राय खाद्यय एवं आपूर्ति विभाग झारखंड सरकार से मुलाकात की ।और मांग पत्र सौंपी । युनियन ने माँग की कि मानगो मे जिस स्थल पर अमृत बाजार पत्रिका के तत्कालीन पत्रकार मोहम्मद इलियास और प्रोफेसर कमाल की हत्या की गयी थी ।उस सडक का नाम इलियास कमाल पथ रखा जाये । युनाइटेड कल्ब परिसर स्थित मीडिया सेंटर को टाटा स्टील के द्वारा धवस्त कर दिया गया। वैकल्पिक मीडिया सेंटर के लिए टाटा स्टील को भवन उपलब्ध कराने हेतु र्निदेशित किया जाय ,और झारखंड राज्य में कार्यरत प्रदेश के सभी पत्रकारों के लिए राशनकार्ड की व्यवस्था की जाय । इन सभी मांगो पर गंभीरता से कार्य करने का आश्वासन दिया और इन सभी मांगो पर विभागीय कार्रवाई करने का आश्वासन दिया ।मीडिया सेंटर को टाटा प्रबंधन के द्वारा तोडे जाने को गंभीरता से लिया और इसको लेकर टाटा स्टील के प्रबंध निदेशक से बात कर मीडिया सेंटर का निमार्ण कराया जायेगा । उक्त जानकारी प्रदेश महासचिव प्रमोद कुमार ने दी

