
पाकुड

पाकुड़-कोटालपोखर मुख्य सड़क के सेजा गांव के समीप दर्दनाक सड़क दुर्घटना में माँ-बेटा की मौत हो गयी है। मिली जानकारी के अनुसार मुफस्सिल थाना क्षेत्र के नया पितांबरा गांव के निवासी सायरा बेवा 56 वर्षीय और उसके पुत्र जाहिरुल शेख 36 वर्षीय मोटरसाइकिल जेएच 18 के 7754 में सवार हो पाकुड़ स्थित पीके पाठक हॉस्पिटल जा रहा था।
बता दे सेजा गांव के पास अज्ञात वाहन पीछे से धक्का मारकर फरार हो गया। जिसके कारण मोटरसाइकिल दुर्घटनाग्रस्त हो गई और घटनास्थल पर ही मां बेटे की मौत हो गई। इसकी सूचना मिलते ही पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर हॉस्पिटल लाया गया।

