
आज से मास्क चेकिंग अभियान चलया जा रहा है और जो बगैर मास्क पकड़ा जायेगा उससे जुर्माना वसूला जाएगा। वहीं सारे नियमों को अनदेखा करते हुए कांग्रेस विधायक इरफान अंसारी खुद बिना मास्क के विधानसभा पहुंचे। मास्क के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि मास्क मेरे पॉकेट में है। साथ ही उल्टा इरफान अंसारी ने पीएम से कोरोना पर सवाल पूछा कहा जितने लोग कोरोना से मर गए उनके लिए आप क्या कर रहे है ये बताए। इस संबंध में BJP नेता व पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने कहा कि कोरोना को लेकर किसी तरह की राजनीति नहीं होनी चाहिए।



